नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड की पत्नी का निधन

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की पत्नी सीता दहल का लंबी बीमारी के बाद बुधवार की सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। वह 69 वर्ष की थीं। उनके परिवार में चार संतान हैं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर किया जाएगा। नेपाली प्रधानमंत्री के निजी चिकित्सक (फिजीशियन) प्रो. डॉ. युवराज शर्मा ने बताया कि पार्किन्सन, मधुमेह उच्च तनाव से पीड़ित दहल को आज सुबह करीब आठ बजे दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत उपचार दिया गया। लेकिन काफी कोशिश के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। साढ़े आठ बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में माओवादी आंदोलन की केंद्रीय सलाहकार रहीं दहल का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के मुख्यालय में 11 बजे से दोपहर एक बजे तक रखा जाएगा और दो बजे पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में बागमती नदी के तट पर पशुपति आर्यघाट पर उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। (वार्ता)

International

पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी इस्तेमाल कर रहे हैं अमेरिकी हथियार

रावलपिंडी। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और अन्य आतंकवादी संगठन अमेरिका निर्मित हथियारों से पाकिस्तान के खिलाफ हमले कर रहे हैं। हाल के महीनों में आतंकवादी हमलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिसके परिणामस्वरूप देश भर में आतंकवादी समूहों द्वारा नागरिकों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को निशाना बनाए जाने के कारण कई लोगों […]

Read More
International

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, LAC से हटेंगे सैनिक

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं बैठक हुई। बुधवार को बीजिंग (Beijing) में हुई बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से पूर्ण रूप से सैनिकों को हटाने और शेष मुद्दों को हल करने पर विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) […]

Read More
International

सेनेगल में राष्ट्रपति पद के चुनाव में दियोमाये फेय ने दर्ज की जीत

डैकर। सेनेगल विपक्षी गठबंधन “डायोमाये प्रेसिडेंट” के उम्मीदवार बस्सिरौ डियोमाये फेय ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।  सेनेगल के राष्ट्रीय मतगणना आयोग के अध्यक्ष अमाडी डियॉफ़ ने बुधवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “फेय ने कुल 2,434,751 वोट हासिल किए, जो कुल वोटों का 54.28 प्रतिशत है। मतदान प्रतिशत 61.30 प्रतिशत रहा।  सत्तारूढ़ […]

Read More