योगी सरकार ने दिए डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

  • 21 जिलों के समस्त गांवों में समय के अंदर डिजिटल क्रॉप सर्वे पूर्ण किया जाए
  • जहां जरूरत हो वहां बढ़ाई जाए सर्वेयर की संख्या, प्रति सर्वेयर 45 दिन में 2250 प्लॉट्स का सर्वे हो सुनिश्चित 

लखनऊ । प्रदेश में डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर योगी सरकार ने जिलों को और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जिन 21 जिलों में सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां डीएम की अगुवाई में सभी गांवों में क्रॉप सर्वे को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सर्वे के काम में तेजी लाने के लिए सर्वेयर की संख्या बढ़ाने को भी कहा गया है। यह भी निर्धारित किया गया है कि प्रति सर्वेयर माह में 1500 प्लॉट्स और 45 दिन में 2250 प्लॉट्स का सर्वे सुनिश्चित किया जाए। साथी ही, 54 जिलों के 10 राजस्व ग्रामों में आगामी 15 दिनों में सर्वे पूरा करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में डिजिटल क्रॉप सर्वे प्रगति पर है। इसके लिए स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (SPMU) की स्थापना की गई है, जबकि 10 सेक्टर्स में हेल्प डेस्क भी संचालित की जा रही है। सर्वेयर्स को इंटरनेट कनेक्टिविटी और पावर पैक से जोड़ा गया है।

मिर्जापुर में सर्वाधिक प्लॉट्स का हुआ सर्वे

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के समक्ष कृषि विभाग के प्रस्तुतिकरण में बताया गया है कि 21 जिलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे पूर्ण कर लिया गया है, जबकि 54 जिलों में यह प्रगति पर है। इसमें मिर्जापुर में सर्वाधिक 2607 प्लॉट्स में डिजिटल क्रॉप सर्वे कर लिया गया है। इसके बाद प्रतापगढ़ (2543), सुल्तानपुर (2370), जालौन (2047), झांसी (2027), फर्रूखाबाद (1486), फिरोजाबाद (1183), गाजीपुर (1147), देवरिया (1136) और ललितपुर (1124) शामिल है। मिर्जापुर में सर्वाधिक 17 राजस्व ग्रामों में डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा चुका है।

सटीक रिपोर्टिंग से कृषि सेक्टर की बढ़ेगी जीडीपी

डिजिटल क्राप सर्वे की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि सर्वे कार्य की सही रिपोर्टिंग राजस्व कर्मियों के काम को आसान और बेहतर बनाने के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर ई-सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने ई-पड़ताल का नाम ई-खसरा (ई-पड़ताल) रखने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि ई-पड़ताल के तमाम फायदे हैं। प्राप्त आंकड़ों का उपयोग प्लानिंग टूल के रूप में किया जाएगा। इससे न केवल फसल के सटीक आंकड़े प्राप्त होंगे और रियल टाइम होंगे, बल्कि किस फसल का उत्पादन कम है या अधिक होगा, इसकी जानकारी पहले से होने से कार्यवाही की जा सकेगी। सटीक रिपोर्टिंग से जनपद के कृषि सेक्टर की जीडीपी भी बढ़ेगी। बैठक में बताया गया कि सभी 75 जनपदों (21 जनपदों में पूर्ण रूप से तथा 54 जनपदों के 10 राजस्व ग्राम) में खरीफ फसल के डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। 534 राजस्व ग्रामों में सर्वे का कार्य चल रहा है। 75 राजस्व ग्रामों का सर्वे का कार्य पूर्ण भी हो चुका है। सर्वे में कहीं कोई बड़ी (मेजर) समस्या नहीं है, छोटी मोटी समस्याओं का हेल्प डेस्क द्वारा समाधान कराया जा रहा है। एप के माध्यम से बहुत आसानी से डाटा कलेक्शन हो रहा है।

Raj Dharm UP

योगी ने कहा: आज हर राज्य में सुरक्षित महसूस करती हैं यूपी की बेटियां’

ज्यादातर लोग करते दिखे यूपी के कानून व्यवस्था और अयोध्या की चर्चा दक्षिण के राज्यों में योगी मॉडल को लेकर उत्सुकता अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने वाली वाटर वूमेन का अनुभव वॉटर वुमेन शिप्रा पाठक ने की है सरयू से सागर तक 3,952 किमी की पदयात्रा मुख्यमंत्री योगी के निर्णयों के प्रति लोगों […]

Read More
Raj Dharm UP

कागजों पर तैयार हो रहा JTS में ट्रांजिट हॉस्टल!

कमीशन को खातिर कार्यदायी संस्था को कर दिया 3.5 करोड़ का भुगतान पिछले वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी हुई थी करोड़ों की बंदरबांट राकेश यादव लखनऊ। वित्तीय वर्ष 2023-24 को समाप्त होने में अब मात्र चार दिन का समय शेष बचा हुआ है। प्रदेश के कारागार विभाग में इस वित्तीय वर्ष के अंतिम […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जेल में बंदियों ने पेश की सामाजिक सौहार्द की मिसाल

विदेशी बंदियों के साथ बंदियों अफसरों ने खेली होली लखनऊ। शाहजहांपुर जेल में होली का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। जिसमें समाज के हर समुदाय के बंदियों-हिंदू ,मुस्लिम, सिख ,इसाई तथा विदेशी बंदियों जिसमें अफ्रीकी एवं नेपाली बंदियों ने खुशी-खुशी स्वेच्छा से त्यौहार मनाया। और सभी एक दूसरे के गले मिले। सभी अधिकारी […]

Read More