PCS टॉपर अतुल सिंह बने माइल स्टोन : मोती सिंह

प्रभात एकेडमी ने किया अतुल सिंह का सम्मान

पूर्व मंत्री मोती सिंह ने किया सम्मानित


प्रतापगढ़। आज नगर के प्रभात एकेडमी में यूपी PCS परीक्षा 2021 के टॉपर अतुल सिंह का सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में  मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) रहे। PCS टॉपर अतुल सिंह और उनकी धर्म पत्नी पिंकी सिंह को पूर्व मंत्री मोती सिंह और प्रभात एकड़मी के प्रिंसिपल डॉक्टर प्रभात शर्मा ने मोमेंटो और अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। पूर्व मंत्री मोती सिंह ने कहा कि अतुल सिंह की सफलता को हमे ही नहीं पूरे प्रतापगढ़ को गर्व है। किसी क्षत्रिय परिवार से उत्तर प्रदेश में PCS के परीक्षा में टॉप करने वाले अतुल सिंह पहले व्यक्ति हैं।

उन्होंने कहा की खड़कपुर से IIT के टॉपर को नौकरी की कमी नहीं होती लेकिन अतुल सिंह के जुनून, मेहनत और लगन आज उसे सफलता के उस मुकाम पर पहुंचा दिया जो अतुल सिंह का सपना था। अतुल सिंह हमारे जनपद के प्रतिभा शाली छात्र एवम छात्राओं के लिए प्रेरणा श्रोत है। बच्चों को अतुल सिंह से सीख लेना चाहिए। अतुल सिंह आज के बच्चे और जो कल के भविष्य है उनके लिए मील के वो पत्थर साबित हुए जिसे पार करने की सभी छात्रों की जिज्ञासा होनी चाहिए। पूर्व मंत्री मोती सिंह ने अतुल सिंह की पत्नी पिंकी सिंह को अतुल को सफलता के उच्च मुकाम पर पहुंचाने में एक अहम किरदार बताया कहा की अतुल की पत्नी का बड़ा सहयोग और साथ है जिसके बदौलत आज अतुल ने ये मुकाम हासिल किया है।

कार्यक्रम का संचालन अमितेंद्र श्रीवास्तव ने किया और विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर प्रभात शर्मा ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वीएस मेमेरियल स्कूल के निदेशक राकेश सिंह, MBS स्कूल के प्रबंधक धर्मवीर सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री राजेश सिंह,अजीत शर्मा, समाजसेवी रज्जू राजा, मुन्ना सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी संतोष दूबे, पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि विनोद पांडेय, पीआरओ राजा सिंह, विनोद श्रीवास्तव, आकाश शर्मा, सरिता शर्मा, शिवांगी शर्मा के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक एवम शिक्षिकाएं, छात्र एवम छात्र एवम छ्त्राएं मौजूद रहे।

अतुल सिंह ने सफलता के बताए टिप्स

PCS टॉपर अतुल सिंह आज प्रभात एकड़मी के छात्र एवम छात्राओं से रूबरू हुए। बच्चों ने PCS की परीक्षा में उच्च मुकाम प्राप्त करने के बारे में जानकारी प्राप्त किया। बच्चों को अतुल सिंह अपनी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और संबंधित विषय के गहनता से अध्ययन करने की बात कही। उन्होने कहा कि बच्चो को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसी के अनुरूप तैयारी करना चाहिए। उन्होंने को बच्चों को पढ़ने के समय पढ़ना और खेलने के समय खेलना ही चाहिए। इस अवसर प्रभात एकेडमी के  छात्र एवम छात्राओं के मन में PCS और IAS की परीक्षा की तैयारी की जिज्ञासा को लेकर वह बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने सभी बच्चों के एक सवाल का जवाब दिया और कहा की जल्द ही यहां के बच्चों के साथ वह अपने अन्य अनुभवों को साझा करेंगे।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More