दक्षिण अफ्रीका ने मैच जीता, भारत ने शृंखला

इंदौर। दक्षिण अफ्रीका ने राइली रूसो (100 नाबाद) के शतक और क्विंटन डी कॉक (68) के अर्द्धशतक की बदौलत भारत को तीसरे टी20 में मंगलवार को 49 रन से मात दी। भारत ने इस हार के बावजूद शृंखला 2-1 से जीत ली। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 20 ओवर में 228 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में भारतीय टीम 178 रन ही बना सकी।

aरूसो ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला सैकड़ा जमाते हुए 48 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्कों के साथ 100 रन की पारी खेली। उनका साथ क्विंटन डी कॉक ने दिया जिन्होंने 43 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की बदौलत 68 रन बनाए। भारत के लिये दिनेश कार्तिक ने 46(21), दीपक चाहर ने 31(17) और ऋषभ पंत ने 27(14) रन बनाये, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। तेज रन गति के बावजूद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण भारत 18.3 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई। (वार्ता)

Sports

ऋषभ की धांसू पारी के बाद आखिरी गेंद पर जीती दिल्ली कैपिटल्स (DC)

गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम 225 रनों के बदले 221 रन ही बना सकी अक्षर पटेल ने तीन नम्बर पर आकर शानदार 66 रनों की पारी खेली नई दिल्ली। जीत की पटरी पर लौट चुकी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। कप्तान ऋषभ पंत नाबाद (88) और अक्षर […]

Read More
Sports

स्टॉयनिस की मार्कस पारी, LSG ने CSK को घर में छह विकेद से रौंदा

शतकीय पारी खेलने वाले स्टॉयनिस ने किया कमाल, ऋतुराज का शतक रहा फीका शुरुआती झटकों से उबरते हुए इतनी बड़ी पारी जीतना किसी सपने से कम नहीं चेन्नई। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए तीन नम्बर पर बल्लेबाजी करना एक पहेली थी। कई बल्लेबाजों को आजमाया। दीपक हुड्डा, देवदत्त पड्डिकल, बदोनी यहां तक कि निकोलस […]

Read More
Sports

पहाड़ सा स्कोर भी नहीं बचा पाई KKR, अंक तालिका की शीर्ष टीम (RR) ने हराया

सुनील नारायण की शतकीय पारी को जॉस की पारी ने रौंदा, रियान पराग ने दिया साथ शुरुआती झटकों के बाद उबरकर 223 रनों के लक्ष्य को किया पार कोलकाता। जॉस बटलर की नाबाद 107 रनों शतकीय और रियान पराग के 34 रनों की पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 31वें […]

Read More