नेपाल में लूटे गये भारतीय पर्यटक,जान बचाकर भागे

पीड़ितों ने सोनौली पुलिस को दी तहरीर


उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। नए साल पर अगर आप नेपाल जाने की सोच रहे हैं,तो जरा संभल कर जाइएगा। क्योंकि नेपाल में बेलहिया से काठमांडू तक एक ऐसा गिरोह काम कर रहा है जो न सिर्फ पर्यटकों को लूट रहा है। बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी देने के साथ ही लड़की के व्यापार और ड्रग्स लेने के आरोप में जीवन भर नेपाल में सड़ाने की धमकी भी दे रहा है।राजस्थान से नेपाल गए पांच लोग इस लूट का शिकार हुए हैं। पीड़ितों ने सोनौली पुलिस को तहरीर देकर न्याय दिलाने की मांग की है।

बता दें कि मौजूदा समय में कोरोना काल के बाद नेपाल में भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। नए साल पर भारतीय पर्यटक इन दिनों नेपाल के पोखरा और काठमांडू शहर में घूमने के लिए जा रहे हैं। लेकिन आज एक ऐसा मामला आया। जिसमें भारतीय पर्यटकों को लूटपाट का शिकार होना पड़ा। बेलहिया सीमा पर पहले तो भंसार के नाम पर उन्हें लूटा गया फिर काठमांडू पहुंचने पर रूम दिलाने के नाम पर उनसे मारपीट भी की गई और जबरिया उनका पैसा लूट लिया गया।

आपबीती सुनाते हुए राजस्थान से काठमांडू घूमने गए 5 लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं। उन्होंने बताया कि हम सभी हम सभी 22 तारीख को नेपाल के लिए रवाना हुए थे। पोखरा होते हुए 23 तारीख को काठमांडू पहुंचे, तो वहां 10-12 की संख्या में लोग पहुंचे और होटल के कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। यही नहीं उनसे मारपीट भी की गई और पास में रखे नगदी सहित मोबाइल से भी पैसे ट्रांसफर कर लिए गए। किसी तरह जान बचाकर सभी भारतीय सीमा के सोनौली में पहुंचे। सोनौली पुलिस को तहरीर देकर पीड़ितों ने कार्यवाही की मांग की है। सवाल यह है कि एक तरफ नेपाल पर्यटन विभाग भारतीय पर्यटकों को नए साल पर ढेर सारी सुविधाएं देने की बात कह रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ नेपाल में पर्यटक लूटपाट का शिकार हो रहे हैं। अब देखना यह है कि भारत और नेपाल का प्रशासन इन पीड़ितों को किस तरह नया दिला पाएगा।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More