सोनिया-प्रियंका का देश की रक्षा का संकल्प दोहराने का आह्वान

नई दिल्ली।  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोगों का पूरी ताकत के साथ आगे आने का आह्वान करते हुए आज कहा कि देश की रक्षा के लिए कीमत चुकाने वाले महान सेनानियों के सपने को कमजोर न पड़ने दें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए सड़कों पर उतरे लोगों को मारा पीटा गया और जेलों में ठूंसा गया। देश के महान स्वतंत्रतात सेनानियों अपनी जान देश की आजादी के लिए दी है और अब उसकी रक्षा का हम सब पर दायित्व है।

गांधी ने कहा किमहान स्वतंत्रता सेनानी अरुणा आसफ अली ने इसी ऐतिहासिक दिन को राष्ट्रीय ध्वज फहराया जिसमें लाखों-लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा गया और जेल में ठूंसा गया। उनका यह साहसिक कार्य देश की आजादी के वास्ते सबके लिए प्रेरणा का प्रतीक बन गया। हम महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरु हुए भारत छोड़ो आंदोलन को याद कर रहे हैं। लेकिन हमें अपने लाखों देशवासियों और महिलाओं के उस योगदान की कीमत नहीं भूलनी चाहिए जो उन्होंने आजादी के लिए चुकाई है। आइए इसकी रक्षा के लिए पूरी ताकत से नये संकल्पों के साथ इसकी रक्षा करें।

इससे पहले कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी राष्ट्रीय ध्वज को बुलंद रखने का आह्वान करते हुए ट्वीट किया कि आज ही के दिन भारत छोड़ो आंदोलन की हुंकार के साथ एकजुट होकर भारतीयों ने क्रूर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आर-पार का संघर्ष शुरू किया था। एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आइए विविधता में एकता के झंडे को बुलंद करते हुए ‘भारत जोड़ो’ व भारत में विकास के नए आयाम जोड़ने का संकल्प लें। (वार्ता)

Delhi

दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने की हो रही कोशिश: सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली और पंजाब में पार्टी को तोड़ने के लिए और सरकार को गिराने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है। भारद्वाज ने आज यहां कहा  कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल […]

Read More
Delhi

कर्नाटक उच्चन्यायालय: भारतीय दंपती के युगांडा से गोद लिए बच्चे को सरकार दे मान्यता

बेंगलुरू। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से उस बच्चे को मान्यता देने का गुरुवार को निर्देश दिया, जिसे भारतीय दंपती ने अफ्रीकी देश युगांडा से गोद लिया है। युगांडा ने हेग एडॉप्शन कन्वेंशन पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं। न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने इस मामले में जोर देते हुए कहा कि किसी भारतीय नागरिक के […]

Read More
Delhi

केजरीवाल को राहत नहीं, ED की हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में फंसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत गुरुवार को चार दिन बढ़ाते हुए एक अप्रैल कर दी गई। राऊज एवेन्यू स्थित कावेरी बावेजा की विशेष अदालत ने ED के अनुरोध और केजरीवाल का पक्ष […]

Read More