बदलने जा रहा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का रूप, देखकर आपको भी आएगी दुबई वाली फीलिंग

नई दिल्ली। देश की राजधानी के लोगों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, अब जल्द ही आपको देश के सबसे प्रतिष्ठित रेलवे स्टेशनों में से एक नई दिल्ली रेलवे स्टेशनका बदला हुआ रूप देखने को मिलेगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अब देश के रेलवे स्टेशनों को नया रूप देने में लगी हुई है। इसी क्रम में अब रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन को शेयर किया है।

रेलवे ने जो प्रस्तावित डिजाइन शेयर किया है वो देखने में काफी भव्य है। भारत का सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशन बनेगा ‘नई दिल्ली’ हालांकि, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का जो डिजाइन है वो तो देखने से ही काफी आकृषक है लेकिन अभी इसमें और क्या खासियतें होंगी इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का काम इस साल के आखिर तक शुरू हो सकता है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) स्टेशन के पुनर्विकास का काम करेगा।

निजी भागीदारी अनुमोदन समिति (PPPAC) से जल्द इस परियोजना को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल वर्तमान की बात करें तो नई दिल्ली स्टेशन पर 16 प्लेटफार्म और पहाड़गंज और नई अजमेरी गेट की तरफ दो प्रमुख गेट हैं। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का भी बदलेगा लुक इससे पहले रेल मंत्रालय की तरफ से फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की भी तस्वीरें जारी की गई थीं। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को भी आधुनिक बनाने का काम रेल मंत्रालय कर रहा है। जो जानकारी अब तक सामने आई है उसके मुताबिक, पुर्विकसित होने के बाद ये स्टेशन पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। (BNE)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More