केशव प्रसाद मौर्य के एक ट्वीट से सियासत सरगर्म,

संगठन सरकार से बड़ा है: मौर्य


रंजन कुमार सिंह


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी विधानसभा सीट सिराथू से हारने के बावजूद एमएलसी केशव प्रसाद मौर्य को BJP ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में डिप्टी CM की जगह दी गई थी। वहीं प्रदेश में अध्यक्ष पद खाली है और अब संभावनाए हैं कि केशव को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।  जिसका संकेत उन्होंने अपने एक ट्वीट में दे दिया है।

दरअसल हाल ही प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने BJP के कथित चाणक्य और गृहमंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनके एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बनने के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं अब उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, “संगठन सरकार से बड़ा है!

केशव प्रसाद मौर्य के इस ट्वीट का यह संकेत माना जा रहा है कि वे एक बार फिर उत्तर प्रदेश के BJP अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाल सकते हैं। वहीं ऐसे में उनके हाथों से योगी सरकार में डिप्टी CM की कुर्सी चली जाएगी। इसी के चलते ही उन्होंने इशारों-इशारों में BJP संगठन को सरकार से बड़ा बताया है।

पहले भी संभाल चुके हैं पद

गौरतलब है कि साल 2017 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में BJP ने केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में लड़ा था। अभी योगी सरकार में ब्राह्मणों को साधने के लिए जहां डिप्टी CM का एक अहम पद ब्रजेश पाठक को मिला है तो BJP दलित आबादी को साधने के लिए एक बार फिर केशव मौर्य को आगे करती दिख रही है। हालांकि 2022 में सिराथू से केशव हार गए थे जिसके चलते BJP की काफी किरकिरी भी हुई थी।

खाली है प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी

आपको बता दें कि साल 2022 का विधानसभा चुनाव BJP ने ओबीसी चेहरे स्वंतत्रदेव सिंह की अध्यक्षता में लड़ा था। इसमें पार्टी का मुख्य फोकस नॉन यादव ओबीसी वोटरों को साधने का था जिसमें पार्टी काफी हद तक सफल भी रही थी लेकिन अब स्वतंत्रदेव सिंह को योगी कैबिनेट में जगह मिली है। इसके चलते अध्यक्ष पद की खाली कुर्सी पर एक बार फिर केशव को बिठाया जा सकता है।

 

 

Raj Dharm UP

यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल है : अखिलेश

लखनऊ। माफिया सरगना और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत को निशाना बना कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर प्रहार करते हुये समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो हुकूमत जिंदगी की हिफ़ाज़त न कर पाये उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं है। यादव ने मुख्तार की मौत […]

Read More
Bundelkhand Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जरायम की दुनिया से लेकर राजनीति के गलियारों तक चलता था मुख्तार का सिक्का

मऊ/गाजीपुर। तीन दशक से अधिक समय तक जरायम की दुनिया में हुकूमत करने माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की तूती पूर्वांचल की राजनीति में भी सिर चढ़ कर बोलती थी। मऊ जिले में सदर विधानसभा के पूर्व विधायक रहे मुख्तार की गुरुवार को बांदा के सरकारी अस्पताल में हृदयाघात से मृत्यु हो गयी थी। गाजीपुर के […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

36 साल से पूर्वांचल में था मुख्तार का साम्राज्य

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बांदा जिला जेल बंद माफिया मुख्तार अंसारी के आपराधिक इतिहास पर गौर करें तो करीब तीन दशक पहले  से पूर्वांचल में वर्चस्व था। पूर्वांचल के माफिया व मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। वहीं मुख्तार अंसारी के परिवार को इस पूरी घटना की सूचना दे दी […]

Read More