संकट से मुक्ति दिलाने के नाम पर सोखा ने किया एक ही परिवार की तीन महिलाओं से दुष्कर्म

आजमगढ़। गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां झाड़ फूंक करने वाले एक सोखा ने महिलाओं के अंधविश्वास का फायदा उठाया। उसने संकट से मुक्ति दिलाने का भरोसा देकर तीनों महिलाओं से अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया। सोखा की हकीकत सामने आने के बाद महिलाओं ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अरोपी की तलाश में जुटी है। बताते हैं कि गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना के जमुहरा टोला निवासी श्याम बिहारी सोखा है। वह झाड़ फूंक के जरिए संकट से मुक्ति दिलाने का दावा करता है। उसके यहां लोगों की भीड़ लगती है। उसने क्षेत्र के एक ही परिवार की तीन महिलाओं को अपने जाल में फंसा लिया। महिलाएं समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए उसके यहां जाती थी। इसी दौरान श्याम बिहारी ने पहले परिवार की एक महिला को भभूत के नाम पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया।

इसके बाद परिवार की दो अन्य महिलाओं के साथ भी अलग-अलग दिन उसने इसी तरह का कृत्य किया। दुष्कर्म का शिकार होने के बाद जब महिलाओं को बाबा की हकीकत समझ में आई तो वे सन्न रह गई। उन्होंने घटना से परिवार के लोगों को अवगत कराया। इसके बाद कैंपियरगंज थाने पहुंचकर बाबा के खिलाफ तहरीर दी। महिलाओं ने तहरीर में आरोप लगाया कि श्याम बिहारी गांव में सोखैती करता है। तीनों उसके पास झाड़-फूंक के लिए जाती थीं। आरोपित ने झाड़-फूंक के बहाने तीनों महिलाओं से अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया है। पुलिस ने महिलाओं की तहरीर पर आरोपी सेखा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि सोखा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार करके की कोशिश की जा रही है। (BNE)

Central UP

EXCLUSIE CRIME NEWS: साल-दर-साल कमजोर हो रही थी मुख्तार की फायर पॉवर, कुछ इस तरह गई मुख्तारी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भले ही कुछ बातें संबंधित विभाग की फाइलों में गोते लगा रही हों, लेकिन कड़वा सच यह है कि अपराध का इतिहास अनगिनत रहा। मुख्तार अंसारी के राजनीतिक और आर्थिक साम्राज्य के साथ उसके गैंग की फायर पावर कई सालों […]

Read More
Central UP

CRIME UPDATE: मारा गया था युवक गले और शरीर में मिले चोट के निशान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच आया सामने, चिनहट क्षेत्र में हुई घटना का मामला एक बार फिर सिर उठाने लगे क्रिमिनल, बढ़ने लगीं हत्या और जुर्म की घटनाएं ए अहमद सौदागर लखनऊ। बलरामपुर निवासी 27 वर्षीय रामनरेश की सड़क हादसे में मौत नहीं हुई थी, उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। जांच पड़ताल कर रही […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

एक बार ओछी राजनीति शुरू, बार-बार ‘DIRTY POLITICS’ करते हैं ये दो नेता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय में फिर शुरू हुआ वाकयुद्ध निकम्मा और मानसिक दिवालिया जैसे शब्दों का होने लगा प्रयोग लखनऊ। अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में राहुल गांधी को ‘निकम्मा’ सांसद कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेठी का […]

Read More