सोमवार के दिन इन राशियों को मिल सकता है बिजनेस में सफलता, जाने आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : रुपयों के लेनदेन में सतर्कता बरतें। खराब खान-पान सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऑफिस में किसी भी तरह की बहस से बचें। कई मुद्दों पर समझौते करने पड़ सकते हैं। परिवार में कलह होने के संकेत हैं।

वृषभ : शारीरिक और मानसिक रूप में मजबूत रहेंगे। आय बढ़ाने की योजना जल्द पूरी होगी। परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पत्नी को कोई महंगा उपहार दे सकते हैं। पिता के साथ कुछ मुद्दों पर मनमुटाव हो सकता है।

मिथुन : सेहत परेशान कर सकती है। बढ़े हुए घरेलू खर्चे मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। भाई से मदद लेने पड़ सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

कर्क : वित्तीय मोर्चे पर दिन लाभकारी होगा। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। पिता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। विवाह के लिए उत्सुक जातकों खुशखबरी मिल सकती है।

 सफला एकादशी पर विशेष: जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शुभ कथा…

सिंह : बिजनेस के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। नौकरी बदल सकते हैं। कर्मचारी कार्यस्थल बढ़े काम से परेशान होंगे। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा।

कन्या : दूर रह रहे मित्रों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। भाई या बहन से लाभ मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। ससुराल से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

तुला : आज कोई भी नया कार्य आरंभ करना आपके लिए शुभ नहीं होगा। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। मानसिक रूप से विचलित हो सकते हैं। शत्रु परेशान कर सकते हैं।

वृश्चिक : पत्नी के साथ कुछ दिन के लिए घूमने जा सकते हैं। जरूरत के समय दोस्तों का साथ मिलेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ने वाला है।

मूल नक्षत्र में जन्मे बालक का कैसा होता है स्वभाव और भविष्य

धनु : स्वास्थ्य के मामले में आज निश्चिंत रहे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में पर साथियों का सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होने वाले हैं।

मकर : मानसिक रूप परेशान होंगे। भाग्य भरोसे आज कतई न बैठें। बच्चों की सेहत परेशान कर सकती है। पेट दर्द के कारण परेशानी होगी।घर के किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है।

कुंभ : छोटे भाई से मदद ले सकते हैं। घर में कोई नया वाहन ला सकते हैं। वस्त्र और आभूषण में धन खर्च होगा। जिद्दी स्वभाव आपका आज नुकसान करा सकता है। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मीन : सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। आज परिवार को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। भाई-बहनों से धन लाभ की संभावना है। कार्य में सफलता मिलने वाली है।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें


 

Astrology

इन राशियों के लिए शुभ है बुधवार यानी 24 अप्रैल, जानें आज का राशिफल और पंचांग

यदि आपकी भी यह राशि है तो जरूर पढ़ें कि क्या कह रहे हैं आपके सितारे -राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मेष: आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर […]

Read More
Astrology

ज्‍योतिष का कैंसर से संबंध

ज्‍योतिष में पापी ग्रह राहु को कैंसर का कारक माना जाता है। ज्‍योतिष के अनुसार, जन्‍म कुंडली में जब एक भाव पर ही अधिकतर पाप ग्रहों का प्रभाव होता है, विशेषकर शनि, राहु और मंगल का तो उस भाव से संबंधित अंग में कैंसर होने की आशंका होती है। मुख्‍य रूप से राहु के उस […]

Read More
Astrology Religion

ज्योतिष शास्त्र में सोना, चांदी, तांबा या लोहा किस पाए में हुआ है आपका जन्म, क्या होते हैं पाये और कौन सा पाया माना जाता है शुभ?

कुछ लोगों ने अपने बड़े बुजुर्ग या पंडितों से पैरों के तांबे, चांदी, सोने या लोहे के होने की बात सुनी होगी। इसका मतलब आपकी कुंडली से है। कुंडली में लग्न से चंद्रमा किस भाव में है उससे पाये का पता चलता है। मनुष्य की कुंडली में 12 भाव होते हैं जिन्हें चार भागों में […]

Read More