मुंबई के बायकुला में बहुमंजिला इमारत में लगी आग

मुंबई। मुंबई के बायकुला में गुरुवार तड़के एक 24 मंजिला ऊंची इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लग गयी। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना घोड़ापदेव इलाके के म्हाडा कॉलोनी में न्यू हिंद मिल कंपाउंड स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर तड़के 03.40 बजे हुई।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पांच दमकल गाड़ियों और तीन पानी के टैंकरों के साथ अन्य अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया तथा सुबह 07.20 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने कहा कि आग मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक मीटर केबिन, इलेक्ट्रिक वायरिंग, इलेक्ट्रिक केबल, इलेक्ट्रिक इंस्टॉलेशन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक नलिकाओं में स्क्रैप सामग्री, कचरा और पहली से 24 वीं मंजिल तक फैले कचरा नलिकाओं में अपशिष्ट सामग्री तक ही सीमित थी। उन्होंने बताया कि इमारत की अलग-अलग मंजिलों से कम से कम 135 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। (वार्ता)

Gujarat Maharastra State

मनमोहन वैद्य RSS के सह सरकार्यवाह पद से हटाया

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करके डॉ मनमोहन वैद्य को सह सरकार्यवाह के पद से मुक्त कर दिया गया है और अतुल लिमये और आलोक कुमार को सह सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है।  सूत्रों के अनुसार अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में वर्ष 2024-27 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया […]

Read More
Maharastra

Khichdi Scam : आरोपी शिवसेना नेता सूरज चव्हाण की 88.51 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को बृहन्मुंबई नगर निगम के खिचड़ी घोटाला मामले में लगबग 88.51 लाख रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया। धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के अंतर्गत आरोपी शिवसेना (UBT) नेता सूरज चव्हाण की संलग्न संपत्तियों में मुंबई में एक आवासीय फ्लैट और रत्नागिरी जिले […]

Read More
Maharastra

हत्या के आरोपी को 10 साल की सज़ा

कोल्हापुर । महाराष्ट्र में कोल्हापुर के एक अदालत ने मार्च 2018 में केंद्रीय बस स्टैंड (CBS) में एक व्यक्ति को लूटने और उसकी हत्या करने के लिए गुरुवार को 31 वर्षीय एक व्यक्ति को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। लोक अभियोजक अमित महादेश्वर ने अदालत को बताया कि 13 मार्च 2018 को […]

Read More