फिरोजाबाद में सड़क हादसे में छह मरे, 21 घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के नगला खंगार क्षेत्र में बुधवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बस के मिनी ट्रक से टकराने के बाद पुल के नीचे गिरने से छह यात्रियों की मृत्यु हो गयी जबकि 21 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज तड़के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 61 किलोमीटर माइल स्टोन पर यह हादसा उस समय हुआ जब लुधियाना से रायबरेली जा रही एक प्राइवेट बस डीसीएम से टकराकर नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक महिला और उसके पुत्र समेत छह लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 21 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह, और थाना पुलिस के साथ यूपीडा की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जबकि अन्य सुरक्षित यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर आगे के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि लुधियाना से रायबरेली की ओर जाने वाली प्राइवेट बस लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह डीसीएम से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 45 यात्री सवार थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। छह लोगों की मौके पर मृत्यु हुई है। जिनमें तीन की शिनाख्त रीना (22) पत्नी सुनील, आयांश 15 माह पुत्र सुनील निवासी फतेहपुर तथा कौशांबी निवासी संत लाला (62) के तौर पर की गयी है। दुर्घटना के पीछे कोहरे के कारण कम दृश्यता अथवा चालक को झपकी आना माना जा रहा है। (वार्ता)

Uttar Pradesh

अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले कईयों का हुआ खात्मा पर नाम अभी भी चर्चा में

  ए अहमद सौदागर लखनऊ। जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले बख्शी भंडारी, श्रीप्रकाश शुक्ला, मुन्ना बजरंगी, मुख्तार अंसारी, रमेश कालिया या फिर भरी अदालत में हुई जीवा की हत्या। यह तो महज बानगी भर नाम हैं और भी यूपी में कुछ ऐसे नाम अपराध की दुनिया में शामिल हैं जिसके नाम ज़ुबान पर […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

एक बार ओछी राजनीति शुरू, बार-बार ‘DIRTY POLITICS’ करते हैं ये दो नेता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय में फिर शुरू हुआ वाकयुद्ध निकम्मा और मानसिक दिवालिया जैसे शब्दों का होने लगा प्रयोग लखनऊ। अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में राहुल गांधी को ‘निकम्मा’ सांसद कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेठी का […]

Read More
Uttar Pradesh

आज से बलरामपुर गार्डन शुरू होगा श्री राम हनुमत महोत्सव

विवेक पाण्डेय के संयोजन में होगा 13 और 14 अप्रैल को महोत्सव महाआरती, सुंदरकांड का सरस पाठ और भजनों के साथ होंगे विख्यात हनुमत संग्रहालय के दर्शन लखनऊ। श्री राम हनुमत महोत्सव का दो दिवसीय भव्य आयोजन हनुमत सेवा समिति की ओर से 13 और 14 अप्रैल को अशोक मार्ग स्थित बलरामपुर गार्डन में किया […]

Read More