देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नौ हजार से अधिक मामले

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के नौ हजार से अधिक मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में 19 मरीजों की मौत हुई है। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 5,407 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,50,086 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में 2,367 सक्रिय मामले घटकर 62,293 रह गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,916,736 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,398 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 11,967 बढ़कर 4,43,23,045 पर पहुंच गया है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 184 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में 179, झारखंड में 71, बिहार में 25, राजस्थान में 55, चंडीगढ़ में 11, सिक्किम में आठ, त्रिपुरा में दो मामला बढ़ा है।

इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में केरल में सबसे ज्यादा 1,461 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में उत्तर प्रदेश में 432, महाराष्ट्र में 227 और हरियाणा में 215, हिमाचल प्रदेश में 136 सहित अन्य राज्य़ों आन्ध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, लद्दाख, मध्यप्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुड्डुचेरी, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More