जिलाधिकारी ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण

नन्हें खान


देवरिया । जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज  रबी फसल वर्ष 2023-24 के तहत प्रदेश सरकार की न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनांतर्गत जनपद में गेहूं खरीद के प्रथम दिन रुद्रपुर के परसा जंगल स्थित खाद एवं रसद विभाग के गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।

उक्त केंद्र पर जिलाधिकारी ने इलेक्ट्रॉनिक काँटे, नमी मापक यंत्र, छलना आदि की उपलब्धता के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी को सभी आवश्यक अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र पर पेयजल उपलब्धता और किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था भी देखी। निरीक्षण के समय तक क्रय केंद्रों पर कोई भी किसान गेहूं विक्रय करने हेतु नहीं पहुंचा था। उन्होंने बताया कि जनपद में अभी गेहूँ की फसल पककर तैयार नहीं हुई है।

लेकिन, इस दौरान यदि कोई भी पंजीकृत किसान अपनी फसल बेचना चाहे तो क्रय की तैयारी पूरी है। जनपद में कुल 72 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ पंजीकृत किसान अपनी पैदावार बेच सकते हैं। प्रदेश सरकार ने 2125 रुपये प्रति कुंतल गेहूं का मूल्य निर्धारित किया है, जो समयबद्ध तरीके से डीबीटी के जरिये किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम Mi अशोक कुमार सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More