‘शंघाई की 70 फीसदी आबादी कोरोना से संक्रमित’

नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के कारण आशंका जतायी गयी है कि शंघाई की 70 फीसदी आबादी अब तक इसकी चपेट में आ चुकी होगी। चीन में पिछले महीने COVID-19 को लेकर लगाई गई पाबंदियों में ढ़ील दिए जाने के बाद संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। अस्पतालों में मरीजों और श्मशान घाटों पर शवों में संख्या में काफी बढ़ोतरी हुयी है। रुइजिन अस्पताल के उपाध्यक्ष एवं शंघाई के कोविड विशेषज्ञ सलाहकार पैनल के सदस्य चेन एर्ज़ेन ने अनुमान लगाया कि शहर के 2.5 करोड़ लोगों में अधिकांश इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित हो चुके हैं।

उन्होंने चीन की दजियांगडोंग स्टूडियो को मंगलवार को बताया, “अब शंघाई में महामारी का प्रसार बहुत व्यापक है और यह 70 फीसदी आबादी तक पहुंच चुका होगा। शंघाई में गत अप्रैल से दो महीने के लिए सख्त लॉकडाउन लगाया गया था। इस दौरान 600,000 से अधिक निवासी संक्रमित हुए थे। काफी संख्या में लोगों को क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया था। उन्होंने कहा कि शंघाई अस्पताल में प्रतिदिन 1,600 मरीज कैजुअल्टी वार्ड में आ रहे हैं। जो प्रतिबंध हटाए जाने से पहले की तुलना में दोगुनी है। इनमें से 80 फीसदी कोविड रोगी हैं। स्टूडियो ने चेन के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, “100 से अधिक एम्बुलेंस हर दिन अस्पताल में आती हैं।” उन्होंने बताया कि लगभग आधे मरीज 65 वर्ष से अधिक आयु के लोग हैं। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More