मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला भारत में,

शाश्वत तिवारी


मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद मंगलवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंच गए हैं, भारत आने के बाद उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर के साथ साझा हितों से जुड़े द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद 11-12 जुलाई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

विदेश मंत्री शाहिद नई दिल्ली में वैश्विक मामलों की भारतीय परिषद (आईसीडब्ल्यूए) में 43वां सप्रू हाउस व्याख्यान भी देंगे। मंत्रालय ने कहा कि मालदीव हिन्द महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारत का महत्वपूर्ण नौवहन पड़ोसी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सागर’ पहल (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं वृद्धि) तथा ‘पड़ोस प्रथम’ नीति में विशेष स्थान रखता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मालदीव के विदेश मंत्री शाहिद की यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को प्रगाढ़ बनाने के लिए दोनों ओर से उच्च स्तरीय यात्राओं की श्रृंखला का हिस्सा है।

अब्दुल्ला शाहिद ने ट्वीट करते हुए कहा कि उनकी यात्रा मालदीव और भारत के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को ध्यान में रखते हुए है। शाहिद ने लिखा मालदीव और भारत के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को ध्यान में रखते हुए, मैं विदेश मंत्री जयशंकर के निमंत्रण पर आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर रहा हूं। दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए होने वाली चर्चा को लेकर मैं काफी उत्सुक हूं।

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More