नौतनवा के दादी नानी पार्क पर चल रहा बुलडोजर, नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 12 सिद्धार्थनगर मोहल्ले में स्थित दादी नानी पार्क पर आज बुलडोजर चल रहा है। दादी नानी पार्क को पूरी तरह से तोड़ा और उजाड़ा जा रहा है। जिसको लेकर आज पूरे नगर में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। कुछ लोगों का कहना है कि सरकार के धन का बंदरबांट करने के लिए दादी नानी पार्क बनाकर भ्रष्टाचार की गंगोत्री बहाया गया। दादी नानी पार्क बने एक दशक भी नही बीता की आज दादी नानी पार्क पर बुलडोजर चल गया। जिसके कारण लाखों लाखों रुपए के सरकारी धन की क्षति हुई है।

बता दें कि नेशनल हाईवे के दोनों तरफ 120 फीट की परिधि में किसी भी तरह का अस्थाई निर्माण नहीं कराया जा सकता है। सरकार के इस निर्देश को अनदेखी करते हुए नगर पालिका नौतनवा ने नेशनल हाईवे पर लाखों लाख रुपए खर्च करके दादी नानी पार्क का निर्माण कराया इससे भी पेट नहीं भरा तो दादी नानी पार्क के सामने ही करीब लाखों रुपए की लागत से एक शौचालय भी बनवा दिया। शौचालय का उद्घाटन भी नहीं हो पाया कि आज उस पर भी बुलडोजर चल गया।

दादी नानी पार्क पर नगर पालिका द्वारा स्वयं बुलडोजर चलाकर उसे तोड़ा जा रहा है। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नौतनवा सुनील कुमार सरोज ने बताया कि NHI के नोटिस पर दादी नानी पार्क को हटाया जा रहा है और यहां के सभी सामान को सुरक्षित जलकल कार्यालय में रखा गया है, एक-एक सामान की सूची बनाई गई है।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More