दिल्ली नगर निगम महापौर के चुनाव से पहले सदन में ज़बरदस्त हंगामा

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के महापौर के चुनाव से पहले निगम पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में ज़ब्रदस्त हंगामा हुआ जिसके कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। निगम में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने सबसे पहले उपराज्यपाल की तरफ़ से नामित पार्षदों को शपथ दिलाने के लिए एक सदस्य का नाम पुकारा जिसके बाद आम आदमी पार्टी के सबसे वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल ने कहा कि यह प्रक्रिया ग़लत है। गोयल ने कहा कि सबसे पहले चुने हुए पार्षदों को शपथ दिलाई जाए उसके बाद सदन में ज़ोरदार हंगामा शुरू हो गया।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आप के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। सदन की कार्यवाही के बाद भी दोनों दलों की और से हंगामा जारी है। उल्लेखनीय है कि निगम के 250 वार्डों में हुए चुनाव में आप ने 15 साल से दिल्ली नगर निगम में बनी BJP को हराकर 134 वार्डों में जीत दर्ज की थी जबकि BJP को 104 वार्ड में जीत मिली थी। इस बार कांग्रेस के नौ पार्षद जीतकर आए हैं। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More