आप को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, केजरीवाल ने बताया इसे चमत्कार

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर कहा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी बनना किसी चमत्कार से कम नहीं है। केजरीवाल ने ट्वीट के जरिये कहा, कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत बहुत बधाई। देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहाँ तक पहुँचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये ज़िम्मेदारी अच्छे से पूरी करें।

इससे पूर्व चुनाव आयोग ने कहा कि ‘आप’ को चार राज्यों दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में नामित किया गया है। चुनाव आयोग ने शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और ममता बनर्जी की तृणमूल को एक बड़ा झटका देते हुए इनका दर्जा घटाकर क्षेत्रीय पार्टियों का कर दिया है। भाकपा को भी क्षेत्रीय दल का दर्जा दिया गया। नियमों के अनुसार एक राजनीतिक दल को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए उसे चार या अधिक राज्यों में एक मान्यता प्राप्त राज्य पार्टी होना चाहिए (या) लोकसभा में 2 प्रतिशत सीटें होनी चाहिये। (वार्ता)

Delhi

दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने की हो रही कोशिश: सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली और पंजाब में पार्टी को तोड़ने के लिए और सरकार को गिराने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है। भारद्वाज ने आज यहां कहा  कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल […]

Read More
Delhi

कर्नाटक उच्चन्यायालय: भारतीय दंपती के युगांडा से गोद लिए बच्चे को सरकार दे मान्यता

बेंगलुरू। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से उस बच्चे को मान्यता देने का गुरुवार को निर्देश दिया, जिसे भारतीय दंपती ने अफ्रीकी देश युगांडा से गोद लिया है। युगांडा ने हेग एडॉप्शन कन्वेंशन पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं। न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने इस मामले में जोर देते हुए कहा कि किसी भारतीय नागरिक के […]

Read More
Delhi

केजरीवाल को राहत नहीं, ED की हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में फंसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत गुरुवार को चार दिन बढ़ाते हुए एक अप्रैल कर दी गई। राऊज एवेन्यू स्थित कावेरी बावेजा की विशेष अदालत ने ED के अनुरोध और केजरीवाल का पक्ष […]

Read More