शराब बनी महिला के लिए जानलेवा

  • नशे में चूर पति ने उतारा मौत के घाट

लखनऊ। राजधानी मुंबई में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर कथित तौर पर एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई के गोरेगांव (पूर्वी) में एक व्यक्ति ने शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर अपनी पत्नी को मार डाला।

बताया गया है कि 42 साल के आरोपी को रेलवे पुलिस (Railway Police) ने मलाड इलाके के मालवानी से उस समय गिरफ्तार किया जब वो पत्नी की हत्या के बाद शहर से भागने की कोशिश कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम को परवीन अंसारी 26 अपने घर में गंभीर रूप से घायल पाई गईं और नजदीकी अस्पताल (Nearest Hospital) में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है हत्या का आरोपी पति शराब के पैसों को लेकर आए दिन पत्नी से झगड़ा किया करता था। , ‘पति मोइनुद्दीन अंसारी शराब के पैसों के लिए झगड़ा करता था। बताया गया है कि गुरुवार को फिर से शराब के पैसों को लेकर ही पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी जिसके बाद आरोपी ने पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। पुलिस अधिकारी (Police officer) ने बताया कि कत्ल के आरोपी पति असांरी को बाद में बोरीवली रेलवे पुलिस (Borivali Railway Police) ने उस वक्त दबोच लिया जब वो शहर छोड़कर भागने की फिराक में था।

Maharastra Politics

जलवा दिखाने को तैयार इन भोजपुरी सूरमाओं में किसका चलेगा सिक्का, कौन होगा फेल?

भोजपुरी सिनेमा के ये बड़े स्टार इस बार लोकसभा में दिखा रहे हैं दम बंगाल से BJP ने दिया था टिकट, अब बिहार से लड़ रहे हैं निर्दल चुनाव मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक और सबसे […]

Read More
Maharastra

महाराष्ट्र में गरजे योगी, बोले- दंगा करने वालों को पता है यूपी में उलटा लटका दिये जाएंगे

   बीजेपी प्रत्याशी सुनील मेढ़े के लिए मुख्यमंत्री ने किया विशाल जनसभा को संबोधित शिवाजी चाहते थे देश में देश का आदमी शासन करे कोई विदेशी नहीं : योगी  हमने तुष्टिकरण नहीं संतुष्टि के आधार पर किया काम : योगी आदित्यनाथ भंडारा (महाराष्ट्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी […]

Read More
Maharastra Politics

जनता भी जानती है, आएंगे तो मोदी हीः सीएम योगी

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में भाजपा के पक्ष में किया चुनाव प्रचार सीएम योगी ने वर्धा से भाजपा प्रत्याशी रामदास चंद्रभांजी ताड़स के लिए मांगा जनसमर्थन महाराष्ट्र के जनमानस से आई आवाज, देश में दो ही नाम-मोदी और योगी यहां पालघर में संतों की हत्या हो गई, यूपी में कोई किया तो […]

Read More