मेरठ में पटाखा फैक्‍ट्री में विस्‍फोट, चार मरे दो घायल

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह अवैध रूप से संचालित एक पटाखा फैक्‍ट्री में हुये भीषण विस्फोट में चार श्रमिकों की मृत्यु हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि लोहिया नगर स्थित एक बंद पड़े मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्‍ट्री चलाई जा रही थी। आज सुबह अचानक जोरदार विस्फोट के बाद मकान का ऊपरी हिस्सा गिर गया और आग लग गई।

उन्होने बताया कि इस हादसे में दो श्रमिकों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विस्फोट से घायल एक अन्य की हालत भी गंभीर बनी हुयी है। इस बीच राहत एवं बचाव कार्य में लगा एक जेपीसी चालक मलबे का एक हिस्सा गिरने से घायल हुआ है। मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि आस पास के मकान और एक स्‍कूल की खिड़कियों के शीशे तक टूट गये, जिससे अफरा तफरी मच गई। इसके अलावा पास से गुजरने वाली बिजली की हाई वोल्टेज 33 हजार की लाइन के खंभे भी टेढ़े हो गये। पुलिस ने बताया कि यह मकान संजय गुप्ता का है और गौरव त्यागी नामक व्यक्ति ने उसे किराये पर ले रखा था। मौके से भारी संख्या में पटाखे बरामद किया गया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। (वार्ता)

Uttar Pradesh

गाजीपुर के युसूफपुर मोहम्मदाबाद में होगा मुख्तार का अंतिम संस्कार

गाजीपुर। मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव यूसूफपुर मोहम्मदाबाद में स्थित पुस्तैनी कब्रस्तान काली बाग में होगा। जिसकी तैयारियां मुक्कमल कर ली गयी हैं। मुख्‍तार अंसारी के पार्थिव शरीर कोमें काली बाग के कब्रिस्‍तान में सात गुणा तीन फीट की जमीन मिली […]

Read More
Bundelkhand Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जरायम की दुनिया से लेकर राजनीति के गलियारों तक चलता था मुख्तार का सिक्का

मऊ/गाजीपुर। तीन दशक से अधिक समय तक जरायम की दुनिया में हुकूमत करने माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की तूती पूर्वांचल की राजनीति में भी सिर चढ़ कर बोलती थी। मऊ जिले में सदर विधानसभा के पूर्व विधायक रहे मुख्तार की गुरुवार को बांदा के सरकारी अस्पताल में हृदयाघात से मृत्यु हो गयी थी। गाजीपुर के […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

36 साल से पूर्वांचल में था मुख्तार का साम्राज्य

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बांदा जिला जेल बंद माफिया मुख्तार अंसारी के आपराधिक इतिहास पर गौर करें तो करीब तीन दशक पहले  से पूर्वांचल में वर्चस्व था। पूर्वांचल के माफिया व मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। वहीं मुख्तार अंसारी के परिवार को इस पूरी घटना की सूचना दे दी […]

Read More