उमेश तिवारी
महराजगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र के परसा गिदही निवासी भाजपा कार्यकर्ता मैथिली शरण पटेल के घर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किये। बीते दिन मैथिली शरण पटेल के पिता जी का निधन हो गया था। केंद्रीय मंत्री दुखित परिवारजनों को ढाँढस देने के लिये परसा गिदाही पहुंचे। राज्यमंत्री ने दुखित परिवार के घर पहुंच कर परिवार को ढांढस बंधाया और श्रद्धाजंलि दी।
उन्होंने कहा कि एक कर्मठ साथी को खो दिया है जिस से पार्टी को एक अपूर्णीय क्षति हुआ है। इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने भी दुख व्यक्त किया। इस दौरान सदर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर विवेक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय पांडेय ,रामाज्ञा यादव, राम आधार पटेल, बबलू पटेल, गोपाल पटेल, वीरेंद्र लोहिया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बलराम दुबे आदि लोग मौजूद रहे।