“बच्चा चोर” की अफ़वाह की चपेट में आकर पति समेत पिट गईं नियोजन पदाधिकारी,चल रहा इलाज़

ग्रामीण महिला का आरोप: गोद से बच्चा छीन रहीं थीं,


नया लुक ब्यूरो


रांची/हजारीबाग। झारखण्ड के हजारीबाग जिले के नियोजन पधाधिकारी और उनके हसबैंड बच्चा चोरी की अफवाह की चपेट में आ गए और दोनों बुरी तरह पिट गए। बड़कागांव इलाके में इन दिनों ’बच्चा चोर’ का अफवाह है। इसी अफवाह में आज एक बड़ी घटना होते होते रह गई। बच्चा चोर के अफवाह में ग्रामीणों का शिकार बने हजारीबाग नियोजन पदाधिकारी ज्योत्सना दास एवं उनके पति विजय कुमार दास। इन दोनों को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी।

घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र के लंगातू गांव स्थित NTPC त्रिवेणी सैनिक माइनिंग साइड कार्यालय के समक्ष की है, जहां नियोजन पदाधिकारी अपना चार पहिया वाहन (वैगनआर JH एक AN  0902) खड़ा कर चतरा जिला के नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार का आने का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच कुछ ग्रामीण वाहन के पास पहुंचकर बच्चा चोर समझ कर दोनों पति-पत्नी की जमकर पिटाई कर दी।

इस संबंध में नियोजन पदाधिकारी ज्योत्सना दास ने कहा कि यदि समय पर बड़कागांव प्रशासन, अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की अपने दल बल के साथ नहीं पहुंचते तो शायद हम लोगों की जान भी नहीं बचती। वही ग्राम लंगातू निवासी रतन की पत्नी सुषमा कुमारी का आरोप है कि उक्त महिला एवं पुरुष के द्वारा मेरा एक  वर्षीय बच्चा को गोदी से छीना जा रहा था। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने कहा कि भुक्तभोगी द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। लोगों की पहचान कर हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। नियोजन पदाधिकारी एवं उनके घायल पति का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More