ब्रह्मोस के अधिक दूरी तक मार करने वाले संस्करण का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। वायु सेना ने सुखोई लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस की हवा से हवा में और अधिक दूरी तक मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। वायु सेना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में गुरुवार को किए गए। इस परीक्षण के दौरान इस मिशन के सभी लक्ष्यों को हासिल किया गया।

इस सफल परीक्षण से वायुसेना ने सुखोई लड़ाकू विमान से सतह, हवा और समुद्र में बहुत अधिक दूरी तक सटीक मार करने की क्षमता हासिल कर ली है। मिसाइल की बढ़ी हुई क्षमता तथा सुखोई विमान के लड़ाकू कौशल के बलबूते वायु सेना की मारक क्षमता काफी बढ़ गई है। यह उपलब्धि वायु सेना, नौसेना ,रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के बीच परस्पर तालमेल के कारण हासिल हुई है। (वार्ता)

Delhi

दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने की हो रही कोशिश: सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली और पंजाब में पार्टी को तोड़ने के लिए और सरकार को गिराने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है। भारद्वाज ने आज यहां कहा  कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल […]

Read More
Delhi

कर्नाटक उच्चन्यायालय: भारतीय दंपती के युगांडा से गोद लिए बच्चे को सरकार दे मान्यता

बेंगलुरू। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से उस बच्चे को मान्यता देने का गुरुवार को निर्देश दिया, जिसे भारतीय दंपती ने अफ्रीकी देश युगांडा से गोद लिया है। युगांडा ने हेग एडॉप्शन कन्वेंशन पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं। न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने इस मामले में जोर देते हुए कहा कि किसी भारतीय नागरिक के […]

Read More
Delhi

केजरीवाल को राहत नहीं, ED की हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में फंसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत गुरुवार को चार दिन बढ़ाते हुए एक अप्रैल कर दी गई। राऊज एवेन्यू स्थित कावेरी बावेजा की विशेष अदालत ने ED के अनुरोध और केजरीवाल का पक्ष […]

Read More