समाज के कल्याण के लिए होनी चाहिए साहित्य की रचना: श्रीधर पराड़कर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित बाबा साहब डाँ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ के सभागार में शनिवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद का प्रान्तीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर ने दीप जलाकर किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही साहित्य परिषद बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि मनुष्य के संरक्षण व संवर्धन के लिए साहित्य की रचना होनी चाहिए। साहित्य के द्वारा मनुष्य को संस्कार देने का काम होना चाहिए। हमारा अधिष्ठान विषय पर बोलते हुए श्रीधर पराड़कर ने कहा कि कोई विचार कितना भी अच्छा क्यों न हो लेकिन अगर उस विचार को मानने वाले नहीं होंगे तो उसका कोई मतलब नहीं है। अपनी विचारधारा को मन से अनुकरण करने वाले और उस विचार का प्रचार प्रसार करने वाले लोग चाहिए। साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डाँ. पवन पुत्र बादल ने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हमें कार्यकर्ता की आवश्यकता होती है। यहां उपस्थित लोग साहित्यकार के साथ-साथ कार्यकर्ता भी हैं।

इसलिए हमें कार्यकर्ता का भाव और संगठन के विचार को लेकर चलना है। पवन पुत्र बादल ने कहा कि परिवार की मूल भावना संगठन के अधिष्ठान में हैं। परिवार भाव से संगठन के ध्येय की पूर्ति के लिए जो भी करना होगा वह करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का कार्य करते समय यह ध्यान हमेशा रखना चाहिए कि हमारे कार्य व्यवहार के कारण किसी कार्यकर्ता के मन को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। किसी विषय पर हमारा मतभेद हो सकता है लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए। कार्यकर्ता निर्माण विषय पर बोलते हुए डाँ. पवन पुत्र बादल ने अभिरूचि के अनुसार कार्यकर्ताओं की पहचान, कार्य विस्तार व संगठन कार्य करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। राष्ट्रीय मंत्री डाँ. दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रो. योगेश दुबे,प्रदेश महामंत्री डाँ. महेश पाण्डेय बजरंगी और अवध प्रान्त के प्रान्तीय अध्यक्ष विजय त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Raj Dharm UP

छावनी में तब्दील मुख्तार का इलाका

कानून-व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए अग्निपरीक्षा ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते साल यानी रमज़ान महीने में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को डर सताने लगा था कि कहीं वह भी किसी खूंखार का शिकार न बन जाए। वह खौफ के चलते […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यहीं है वो जेलर अवस्थी, जिन्होंने उजाड़ दी थी मुख्तार की गृहस्थी

लखनऊ के जाबांज जेलर के सामने फेल हो गई थी अंसारी की हेकड़ी आशीष दुबे लखनऊ। पूर्वांचल के सबसे बड़े माफिया का इंतकाल हो गया। वो रमजान के पाक महीने में रोजे रखा था, लेकिन काल के गाल से वो बच न सका। मुख्तार अंसारी के साथ ही उत्तर प्रदेश खासकर पूर्वांचल से जरायम का […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एक था मुख्तारः रोजा रखने के दौरान हुआ इंतकाल, माफिया की मौत से हड़कम्प

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत पूर्वांचल के कई जिलों में धारा-144 लागू, प्रशासन सतर्क देवेंद्र मिश्र/बांदा। पूर्वांचल में एक लहीम-शहीम पर्सनैलिटी का नेता था, उसका नाम था मुख्तार। यानी मुख्तार अंसारी। मऊ, गाजीपुर, जौनपुर और आजमगढ़ में मुख्तार अंसारी का सिक्का चलता था। पूर्वांचल के जिलों में उसकी तूती बोलती थी। […]

Read More