मलावी संसद अध्यक्ष कैथरीन गोटानी “भारत” यात्रा पर

शाश्वत तिवारी

मलावी संसद की अध्यक्ष कैथरीन गोटानी हारा के नेतृत्व में एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और मलावी के बीच लंबे समय से सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और द्विपक्षीय संबंधों और बढाने की बहुत संभावना है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और बहुलवाद में आस्था भारत और मलावी को स्वाभाविक भागीदार बनाती है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत मलावी के सबसे बड़े व्यापार और निजी निवेश भागीदारों में से एक रहा है और स्वास्थ्य तथा शिक्षा के लिए भी मलावी लोगों का पसंदीदा गंतव्य है। राष्ट्रपति ने कहा कि मलावी में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, जल संसाधन, क्षमता निर्माण और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कई परियोजनाएं लागू की गई हैं।

इससे पहले मलावी संसद की अध्यक्ष कैथरीन गोटानी हारा के नेतृत्व में मलावी के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत की यात्रा पर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। मंगलवार को उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने में लैंगिक सशक्तिकरण पर चर्चा की। धनखड़ ने ट्वीट किया अपनी चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और बहुलवाद में उनके साझा विश्वास पर केंद्रित भारत- मलावी संबंधों की ताकत को रेखांकित किया।

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More