आदिपुरूष में ‘लक्ष्मण का किरदार निभाना सौभाग्य की बात: सनी सिंह

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी सिंह का कहना है कि फिल्म आदिपुरूष में ‘लक्ष्मण का किरदार निभाना उनके लिये सौभाग्य की बात है। भूषण कुमार निर्मित और ओम राउत निर्देशित आदिपुरुष में प्रभास,सैफ अली खान, कृति सैनन, देवदत्त गजानन नागे, सोनल चौहान, वत्सल सेठ आदि प्रमुख भूमिका में हैं।इस फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति माता सीता, सैफ अली खान लंकेश और सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में हैं।

सनी सिंह ने कहा कि फिल्म आदिपुरूष में लक्ष्मण का किरदार निभाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। सनी सिंह ने बताया कि उन्हें बचपन से रामायण सीरियल देखना काफी पसंद रहा है। जब मैं फिल्म आदिपुरूष से जुड़ा तो मेरी मां को काफी खुशी हुई। वह मुझे लक्ष्मण के रोल में दिखने के लिए काफी एक्साइटेड थीं। दुर्भाग्यवश आठ महीने पहले उनका निधन हो गया। हालांकि वे जहां भी होंगी, आदिपुरुष को थिएटर्स में देखकर काफी खुश होंगी।मैं एक आध्यात्मिक इंसान हूं। मुझे रामायण के सारे किरदार काफी पसंद हैं। (वार्ता)

 

Entertainment

इस गाने के दम पर एक बार फिर लोगों के दिलों पर राज करने आ रही हैं अक्षरा

‘हंसी का खजाना’ गाने में अक्षरा के बोल्ड लुक को देखकर दर्शक हो जाएंगे फिदा यू-ट्यूब प्लेटफॉर्म पर पूरी दुनिया के लिए जारी हुआ अक्षरा का यह वीडियो मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना ‘हंसी का खजाना’ रिलीज हो गया है। अक्षरा और गायिका ममता राउत का शिक्षा […]

Read More
Entertainment

सलमान खान के घर पहुंचे ‘दबंग’, बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो-तीन राउंड फायरिंग

सुरक्षित हैं दबंग खान, लेकिन इलाके में फैली दहशत इसके पहले भी कई बार मिल चुकी है भाईजान को धमकी मायानगरी से शिवानंद चंद ‘दीपू ठाकुर’ की रिपोर्ट… मुम्बई। भोर का उजास अभी होना बाकी था। घड़ी की सूइयां करीब 4.50 बजा रही थी। रात का धुधलका धीरे-धीरे छंटने की ओर था, तभी बॉलीवुड के […]

Read More
Entertainment

लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज

मुंबई| लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज कर दिया गया है।  फिल्म किल की कहानी एक ट्रेन जर्नी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किल’ का टीजर जारी कर दिया है। इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी, तान्या मानिकतला […]

Read More