पति के सामने महिला से गैंग रेप, छह में दो गिरफ्तार

नया लुक ब्यूरो

रांची/पलामू। पति के सामने महिला से छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यह मामला जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति से नाराज होकर लातेहार के मनिका इलाके में अवस्थित अपने मायके जा रही थी। इसी बीच पति बाइक से पत्नी को तलाशते सतबरवा इलाके में पहुंचा। यहां पति ने पत्नी को पैदल जाते देखा तो वह पत्नी को मनाने लगा। तभी पति के साढ़ू का भाई (महिला के बहनोई का भाई) भी मौके पर पहुंच गया। यहां दोनों महिला को मनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी छह युवक आ धमके। ये युवक तीनों को बंधक बनाकर पास के ही स्टोन क्रशर में ले गए। आरोपियों ने महिला के बहनोई के भाई की जमकर पिटाई की। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। महिला के पति को भी जमकर पीटा। इसी क्रम में सभी छह युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। किसी तरह पति आरोपियों के चंगुल से भागा और दौड़ते हुए पुलिस पेट्रोलिंग टीम के पास पहुंचा और जानकारी दी।

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More