भगवान श्रीराम के जन्म पर झूमे अयोध्यावासी

कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहा रामलीला

मथुरा से आए कलकारों ने किया मनोहारी मंचान


सिद्धार्थनगर। बढ़नी कस्बे के रामलीला मैदान में पांच दिवसीय रामलीला के मंचन के दूसरे दिन भगवान श्रीराम जन्म, नामकरण, विश्वामित्र आगमन, ताड़का-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार प्रसंग का मंचन किया गया। मथुरा से आए कलाकारों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी की बदौलत उपस्थित दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कलाकारों ने दिखाया कि भगवान श्रीराम के जन्म होते ही अयोध्यानगरी उल्लास से भर उठती है। हर नगरवासी इसे उत्सव के रूप में मनाने को बेचैन हैं। पूरे नगर को इस अवसर पर सजाया जता है और घरों में बधाई दी जाती हैं।

इसके बाद अगले दृश्य में नामकरण संस्कार, राजकुमार राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की शिक्षा-दीक्षा, ऋषि विश्वामित्र का अयोध्या आकर महाराज दशरथ से श्रीराम व लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए मांगने का मार्मिक प्रसंग सबको भा गया। ताड़का वध प्रसंग में ताड़का का भयंकर गर्जना करते हुए महिलाओं और बच्चों को खूब पसंद आया। इसके बाद धनुष भंग, सीता स्वयंवर लीला का मंचन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु का जयकारा लगाया। इस दौरान भानु प्रताप सिंह, गोकुल गोयल, डॉ. विश्वम्भर सिंह, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More