पुलिस और एजेंसियों ने धोखाधड़ी के मामले में चार लोग किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस, अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (FBI) और इंटरपोल के एक संयुक्त अभियान में 60 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों को देश के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है। विशेष प्रकोष्ठ, दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त HGS धालीवाल के अनुसार, इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) को FBI से इंटरपोल के जरिए कॉल सेंटर चलाने वाले कुछ अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों के बारे में सूचना मिली थी, जो कि स्वयं को यूएस इंटरनल रेवेन्यू सर्विस, सामाजिक सुरक्षा प्रशासन, औषधि प्रवर्तन प्रशासन और अन्य अमेरिकी एजेंसियों का कर्मचारी बता रहे थे।

इन षड्यंत्रकारियों को भारत, अमेरिका और युगांडा में स्थित सह-षड्यंत्रकारियों द्वारा मदद और सहायता दी जा रही थी। आरोपियों ने युगांडा में संचालित कॉल सेंटरों के जरिए लोगों से 60 लाख रुपये से अधिक की ठगी की थी। इनके खिलाफ विशेष सेल पुलिस थाना में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि समन्वित कार्रवाई के तहत FBI ने 50 से अधिक पीड़ितों से बातचीत की और 20 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के साक्ष्य भी एकत्र किए। इन साक्ष्यों को अदालत में पेश किया जाएगा। धालीवाल ने कहा कि अब तक IFSO द्वारा वीडियो कॉलिंग के जरिए अमेरिका के दो पीड़ितों की भी जांच की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान पार्थ अरमरकर उर्फ उत्तम ढिल्लों (28), युगांडा में चल रहे कॉल सेंटर के टीम लीडर वत्सल मेहता (29), कथित रूप से क्राइम सिंडिकेट हेड, दीपक अरोड़ा (45) और प्रशांत कुमार (45) के रूप में हुई है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More