देश का तेज विकास सर्वोत्तम प्रदेश बन रहा है यूपी : डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/आगरा। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज आगरा में विभिन्न कार्यक्रमों के बीच बोलते हुए कहा कि देश का तेज गति से विकास हो रहा है। दुनिया के ताकतवर देश भी यह मानने को मजबूर है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत कोई भी बडा कार्य कर सकने में सक्षम हैं। अभी हाल ही में अमेरिका की एक संस्था ने भारत के प्रधानमंत्री को दुनिया के सबसे लोकप्रिय व्यक्ति के रूप में चुना है। विरोधी इस बात के लिए काम कर रहे हैं कि नरेन्द्र मोदी फिर नहीं आने पाए। BJP के कार्यकर्ता को विरोधियों के षडयंत्रों को नेस्तनाबूद करते हुए इस बात के लिए काम करना है कि नरेन्द्र मोदी ही आएंगे और पहले से कहीं अधिक ज्यादा बहुमत से। विशाल महिला बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करते हुए उनका कहना था कि विपक्ष चुनाव में अफवाह फैलाने का काम कर सकता है। असल में विपक्ष में बैठे तमाम दलों के निशान भले ही अलग अलग हैं पर उनका दिल, नीति व सिद्धान्त एक ही है। उनका एक ही लक्ष्य है कि नरेन्द्र मोदी जी को फिर आने से रोका जाए।

आयोजित कार्यक्रम में डा शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों के समय में सरकारी संरक्षण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में माफियाओं के भय के कारण शाम से ही माताए, बहने घरों में जाने को मजबूर थीं। माफियाओं की ऐसी तूती बोलती थी कि वे खुलेआम सवारी निकाला करते थे और  पुलिस वाले भी थाने में छिपने को मजबूर थे। BJP की सरकार के आने के बाद माफियाओं के खिलाफ कडी कार्रवाई हुई है। अब अगर होमगार्ड भी डंडा फटकारता है तो माफिया शहर छोडकर भाग जाता है। जेल से यदि निकल भी गया तो माफिया छाती पर तख्ती लगाकर योगी बाबा माफ करों की गुहार लगाते हैं। यह बदला हुआ समय माताओं और बहनों के सम्मान के लिए है। यह बदला हुआ समय यूपी  उद्योग लगाने के लिए है। प्रदेश में 33 लाख करोड रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं जो एक रिकार्ड है। आने वाले समय में यूपी सर्वोत्तम प्रदेश बनकर देश का नेतृत्व करने जा रहा है । आज पूरे देश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डंका बज रहा है क्योंकि प्रदेश में विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। आज प्रदेश में कानून के राज के साथ आर्थिक संतुलन स्थापित हुआ है।

पिछली सरकार में उत्तर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया होता था। BJP की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली  सरकार ने परिस्थितियों को तेजी से बदला है और आज यूपी में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कालेज  जैसे कार्य हो रहे है। उत्तर प्रदेश के उत्पाद देश व दुनिया में धूम मचा रहे हैं। जिलों की दशा और दिशा बदल रही है। पिछली सरकारों के समय में मेडिकल कालेज खस्ताहाल थे पर आज वे सभी सुविधाओं से सुसज्जित हैं। यूपी मेडिकल व शिक्षा का हब बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी परिस्थितियां तेजी से बदली हैं। हमारी माताएं व बहने शक्ति का स्वरूप हैं और उन्होंने देश व प्रदेश के विकास में भागीदारी की है। गत दिवस BJP के स्थापना दिवस पर सभी ने भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में BJP की सरकार बनाने का भी संकल्प भी लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए माताओ व बहनों को घर घर जाकर केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यों को जनता तक पहुचाना होगा। उन्होंने कहा कि  आगरा एक ऐसा जिला रहा है जहां की जनता ने BJP को भरपूर समर्थन दिया है। सांसद विधायक महापौर के पदों पर BJP को ही विजयी बनाया है। आगरा में मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे प्रदेश बन रहा है।

यूपी में 17 एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है। प्रदेश के गांव भी तेजी से बदल रहे हैं। पहले गावों में महिलाओं को धुए में खाना बनाना पडता था पर आज हर गरीब के घर  में गैस का चूल्हा व सिलेन्डर मोदी योगी सरकार ने पहुचाया है। पहले गैस सिलेन्डर के लिए लाइन लगती थी पर अब गैस की पाइप लाइन बिछ रही है। गरीब को गैस का सिलेन्डर फ्री में मिला है। महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए घर घर शौचालय का मुफ्त में निर्माण कराया गया है। अब महिलाओं को नित्य कर्म से निवृत होने के लिए सूर्यास्त का इंतजार नहीं करना पडता है। गरीब के घर का सपना भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरा हो रहा है। आज हमारे पडोसी देश पाकिस्तान में आटे के लिए  हत्या हो रही है पर भारत में कोरोना जैसी महामारी के ढाई साल बाद भी लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। यह सभी सुविधाएं लोगों को बिना  किसी भेदभाव के BJP की सरकार दे रही है। डा शर्मा ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास हुआ है। इस विकास की गति को बनाए रखने के लिए निकायों में भी BJP की जीत जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ता को जी जान से जुट जाना होगा।  यह समय शिकायतों का नहीं है। BJP का प्रत्याशी कमल का फूल निशान है और पार्टी जिसे भी लडाए उसके लिए पूरे मन से काम करना होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करते हुए कहा कि माताएं और बहने BJP की ताकत हैं। नारी शक्ति का कोई जवाब नहीं है और जिसने भी नारी शक्ति का अपमान करने का प्रयास किया वे कभी सफल नहीं हुए हैं।  BJP नारी शक्ति के सम्मान में विश्वास करती है। आज देश के सर्वोच्च पद को भी नारी शक्ति सुशोभित कर रही है। भारत की संस्कृति में नारी प्रथम है और इसी लिए भगवान राम के पूर्व सीता का, भगवान कृष्ण के पहले राधा जी का नाम लिया जाता है। कार्यक्रमों में पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, BJP प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक प्रदीप भाटी, कार्यक्रम संयोजिका उपमा गुप्ता, पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक डॉक्टर एस धर्मेश महिला आयोग की निर्मला दीक्षित, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग तथा भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित था। उमेश सेठिया द्वारा आयोजित बुद्धिजीवी ब्रह्म समागम में डॉ दिनेश शर्मा द्वारा ब्राह्मण समुदाय को भविष्य में राम राज्य की स्थापना के लिए बढ़कर आगे आने का आवाहन किया। अंत में विशाल जनसमूह के बीच तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा की जा रही राम कथा में डॉक्टर दिनेश शर्मा द्वारा भी संबोधन किया गया। उन्होंने कहा कि पवित्र ग्रंथ को नहीं बल्कि हृदय के अंदर पल रही अलगाव, जातिवाद, संप्रदायवाद की ग्रंथि को जलाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया, विधायक धर्मपाल सिंह सदस्य विधान परिषद श विजय शिवहरे, BJP प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष मुकुल चतुर्वेदी, BJP के जिला अध्यक्ष  गिरिराज कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी महामंत्री  संतोष कटारा आदि उपस्थित थे।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More