पेट्रोल-डीजल 15, सिलेंडर 150 रुपए घटाए सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सरकार पर ईंधन के दाम अंतरराष्ट्रीय आधार पर तय करने की मांग करते हुए कहा है की विश्व बाजार में जिस तरह से कच्चे तेल और गैस के दाम घटे हैं उसके आधार पर पेट्रोल डीजल में 15-15 और गैस सिलेंडर में 150 रुपए तत्काल कम किए जाने चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वास्तविक जीडीपी बढ़ नहीं रही है और पेट्रोल तथा डीजल के दाम विश्व बाजार में घटने के बावजूद कम नहीं हो रहे हैं। उनका कहना था कि ईंधन के दाम विश्व बाजार में सात माह के न्यूनतम स्तर पर हैं और सरकार को इसका लाभ जनता को देना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्व बाजार मैं कच्चे तेल के दाम के हिसाब से नहीं बल्कि चुनाव के हिसाब से ईंधन के दाम घटाती है। उनका कहना था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ते हैं तो आधी रात को पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ जाते हैं और यदि विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होते हैं तो मोदी सरकार चुप्पी साध लेती है। प्रवक्ता ने कहा कि पिछले तीन महीने में पेट्रोल डीजल के दामों में 13.33 प्रतिशत की कमी आई है और ईंधन के दाम आई कमी का लाभ किसान को तथा देश की जमात को मिलना चाहिए।

इस हिसाब से सरकार अगर ईमानदारी से काम करती है तो पेट्रोल डीजल के दाम में 15 से 20 रुपए तक की तत्काल कमी आ सकती है और इसका लाभ देश की जनता को मिलना चाहिए। प्रोफ़ेसर गौरव बल्लभ ने कहा कि पिछले तीन महीने के दौरान कच्चे तेल की कीमत में जो कमी आई है उसका लाभ जनता को मिलना चाहिए। इसी तरह से इस अवधि में गैस के दाम में भी विश्व बाजार में भारी कमी आई है और इसके हिसाब से भी जनता को लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार ईमानदारी से काम करती है। तो देश की जनता को पेट्रोल और डीजल के दाम 15-15 रुपए घटा कर मिलने चाहिए। रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी 150 रुपए कम किए जाने चाहिए। गैस के दाम 2022 में 13.33 फ़ीसदी घटे है और इसका लाभ भी लोगो को मिलना चाहिए। तेल के दाम में कमी का गणित समझाते हुए उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कुल कीमत में 50 कीमत कच्चे तेल की होती है और 50 प्रतिशत कमाई सरकार की होती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि यदि डीजल 100 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है तो इसमें से 50 रुपए सीधे सरकार की जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले सात माह में कच्चे तेल की कीमत निम्नतम स्तर पर है और महंगाई दर छह प्रतिशत से ज्यादा बनी हुई है। तो इस अवधि में तेल के दाम में आई कमी का लाभ सरकार को खजाना भरने के लिए नहीं बल्कि देश की जनता को राहत देने के लिए करना चाहिए। (वार्ता)

 

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More