कैमूर में 297 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

भभुआ। बिहार में कैमूर जिले मे मोहनियां थाना क्षेत्र से पुलिस ने ट्रक पर लदी 297 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि मोहनियां समेकित चेकपोस्ट के निकट शनिवार की देर रात एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी।

इस दौरान ट्रक से 297 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गयी। बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रूपये है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार ट्रक चालक देवेन्द्र कुमार बेगूसराय जिले के नौवकोठी थाना क्षेत्र के नौवकोठी बिशुनपुर का निवासी है जबकि ट्रक का सह चालक संजीव कुमार फरीदाबाद जिले के सेक्टर 31 थाना क्षेत्र के राजीव नगर का निवासी है। (वार्ता)

Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More
Bihar

झारखंड: पेपर लीक मामले में हिरासत में लिए गए सभी अभ्यर्थी भेजे गए जेल

बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल, BPSC परीक्षा रद्द करने पर आयोग कर रहा विचार, रंजन कुमार सिंह BPSC द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक कांड में EOU ने अपनी जांच अब और तेज कर दी है। इओयू की जांच में खुलासा हो चुका है कि BPSC Tre 3 का प्रश्न-पत्र परीक्षा […]

Read More
Bihar

पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने जदयू से दिया इस्तीफा

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे से नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी ने मंगलवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। फातमी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे अपने […]

Read More