नन्हें खांन
देवरिया। उ0नि0 (प्रशि0) सुधाकर सिंह मय हमराह का0 चंचल यादव देखभाल क्षेत्र, चेकिंग सेदिग्घ व्यक्ति/वस्तु, त्योहार दशहरा में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे, कि मुखबिर से सूचना पर वहदग्राम पचलड़ी पुल के पास से एक अभियुक्त को एक अदद देशी तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त से नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता सोनू सिंह उर्फ पंचदेव सिंह पुत्र छेदी सिंह निवासी रतनपुरा थाना एकौना जनपद देवरिया बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद करते हुये एकौना पुलिस द्वारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।