पाराशर पंचांग:  इन राशियों को सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

वृषभ : लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय महनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।

मिथुन : कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते है पर करते कितना है। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

कर्क : क्या करूं क्या न करूं आप इस स्थिति से गुजर रहे है। शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

काशी पंचांग : सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों का भाग्य, जाने आज का राशिफल

सिंह : आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या : जो करना चाहिए वो ही करिए। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।

तुला : अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं। पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है। दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है। कर्म करें और अपने आप को कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव है।

वृश्चिक : संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

फलित ज्योतिष: आज के दिन इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जाने आज का राशिफल

धनु : जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।

मकर : संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

कुम्भ : दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

मीन : कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें…


 

Astrology

ज्‍योतिष का कैंसर से संबंध

ज्‍योतिष में पापी ग्रह राहु को कैंसर का कारक माना जाता है। ज्‍योतिष के अनुसार, जन्‍म कुंडली में जब एक भाव पर ही अधिकतर पाप ग्रहों का प्रभाव होता है, विशेषकर शनि, राहु और मंगल का तो उस भाव से संबंधित अंग में कैंसर होने की आशंका होती है। मुख्‍य रूप से राहु के उस […]

Read More
Astrology Religion

ज्योतिष शास्त्र में सोना, चांदी, तांबा या लोहा किस पाए में हुआ है आपका जन्म, क्या होते हैं पाये और कौन सा पाया माना जाता है शुभ?

कुछ लोगों ने अपने बड़े बुजुर्ग या पंडितों से पैरों के तांबे, चांदी, सोने या लोहे के होने की बात सुनी होगी। इसका मतलब आपकी कुंडली से है। कुंडली में लग्न से चंद्रमा किस भाव में है उससे पाये का पता चलता है। मनुष्य की कुंडली में 12 भाव होते हैं जिन्हें चार भागों में […]

Read More
Astrology Religion

कुंडली बताती है मरने के बाद कौन सा लोक मिलेगा

भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि आत्मा कभी मरती नहीं है। आत्मा शरीर बदलती है और जब तक मोक्ष प्राप्ति नहीं होती है तब तक आत्मा जीवन और मृत्यु के चक्र में रहती है। आत्मा का लक्ष्य है परमात्मा से मिलन यानि मोक्ष की प्राप्ति। लेकिन अपने कर्मों के बंधन में फंसकर […]

Read More