नेपाल की काली गंडकी के पत्थर से अयोध्या में बनेगी भगवान श्रीराम की मूर्ति, जांच में जुटे विशेषज्ञ

उमेश तिवारी


भैरहवा/नेपाल। अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति बनाने के लिए नेपाल की काली गंडकी नदी के पत्थरों को अयोध्या पहुंचाया जाएगा। उन पत्थरों को नेपाल बेनी से उत्तर गलेश्वरधाम तक 3 किमी क्षेत्र से लाया जाएगा। विशेषज्ञों की टीम काली गंडकी में शालीग्राम पत्थर की पहचान करने में जुटी है। बेनी नगर पालिका के प्रमुख सूरत केसी ने बताया कि कालीगंडकी नदी के जल प्रवाह से पवित्र किए गए 7 फीट लंबाई, 5 फीट चौड़ाई और 3.5 फीट मोटाई के 2 पत्थर की तलाश की जा रही। काली गंडकी ही विश्व की वह नदी है जिस नदी में शालीग्राम पत्थर मिलता है।

पूर्व नेपाल सरकार की कैबिनेट ने जनकपुर स्थित जानकी मंदिर के माध्यम से शिला को भारत भेजने का निर्णय लिया था। उसके बाद गंडकी राज्य सरकार सैद्धांतिक समझौता किया। 19 नवंबर 2021 को राम जन्मभूमि तीर्थ कार्यालय ने अयोध्या में राम की मूर्ति बनाने के लिए काली गंडकी पत्थर भेजने के लिए जानकी मंदिर को पत्र भेजा था। संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने जनकपुर धाम और अयोध्या धाम के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए मंत्रिपरिषद को यह प्रस्ताव दिया था।

नेपाल की सबसे पवित्र नदियों में मानी जाती है काली गंडकी नदी

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शालिग्राम के कारण ही कालीगंडकी को ही एक पवित्र नदी माना जाता है। एक किंवदंती यह भी है कि कालीगंडकी के तट पर बेनी-गलेश्वर क्षेत्र में ऋषि पुलत्स, कपिल और जड़भरत ने तपस्या करके सिद्धि प्राप्त की थी। पुलाश्रम को सांख्यदर्शन के महामुनि कपिल का निवास स्थान भी माना जाता है।

पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा

पाषाण अध्ययन, उत्खनन के सदस्य कुलराज चालिसे ने कहा कि यह क्षेत्र एक पवित्र भूमि है, इसलिए हम यहां कालीगंडकी नदी के निरंतर प्रवाह से पवित्र पत्थरों को निकालकर राम मंदिर अयोध्या पहुंचाएंगे। फिलहाल पत्थर को जनकपुर के रामजानकी मंदिर में रखा जाएगा। फिर सही समय पर अयोध्या में राम मंदिर पहुंचाया जाएगा। शिला लेने के लिए गुरु राजेंद्र सिंह पंकज अयोध्या से पोखरा पहुंचे हैं। चालिसे ने कहा कि चूंकि यह नेपाल की देन है, इसलिए चट्टान को खोदकर अयोध्या तक पहुंचाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में आकर्षण का केंद्र श्रीराम की मूर्ति बनाने के लिए पत्थर पहुंचेगा। यह अयोध्या, जनकपुर और मुक्तिनाथ के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने में मील ।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More