इस वर्ष दो दिसंबर 2023 तक पांच करोड़ 38 लाख पार कर गया पर्यटकों का आंकड़ा

  • भारत के अविनाशी वैभव की नई गाथा गा रही काशी
  • नई काशी में तेजी से बढ़ रही पर्यटकों की संख्या
  • नई काशी का मतलब विकास, आस्था के साथ आधुनिक सुविधाएं
  • दो वर्ष में वाराणसी पहुंचने वालों का आंकड़ा 13 करोड़ पार

लखनऊ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपनी काशी भारत के अविनाशी वैभव की नई गाथा कह रही है। पीएम के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में काशी ने विकास की नई झलक पेश की है। इसका आलम यह है कि यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। सिर्फ 2023 की ही बात करें तो यहां दो दिसंबर तक पांच करोड़ 38 लाख से अधिक पर्यटकों की आमद हुई। वहीं दो वर्ष में बनारस पहुंचने वालों का आंकड़ा 13 करोड़ से अधिक रहा। बनारस में रोजगार, व्यापार व कारोबार ने नई तेजी पकड़ ली। नई काशी का मतलब विकास, आस्था के साथ आधुनिक सुविधाएं हैं।

2023 में पांच करोड़ 38 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे काशी

यूपी में आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। सिर्फ अविनाशी काशी की ही बात करें तो दो दिसंबर 2023 तक यहां पांच करोड़ 38 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे। इसमें भारतीय पर्यटकों की संख्या 5 करोड़ 37 लाख 87 हजार के आसपास रही तो विदेशी पर्यटकों की संख्या 13 हजार 700 से अधिक रही। इसके बाद भी यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

अगस्त में 97 लाख व जुलाई में 72 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे काशी

काशी आने वाले पर्यटकों का निरंतर आना जारी है। 2023 में सर्वाधिक पर्यटक अगस्त में आए। अगस्त में 9722206 पर्यटक काशी आए, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 7262891 रहा। जनवरी 2023 में 4429590, फरवरी में 4134807, मार्च में 3781060, अप्रैल में 4267858, मई में 3225476, जून में 3696346 पर्यटकों ने पीएम मोदी की काशी का अवलोकन किया। सितंबर में 3897844, अक्टूबर में 4255674, नवंबर में 4826776 पर्यटकों का आगमन काशी में हुआ। वहीं दो दिसंबर तक के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो यह 307430 रहा। दो दिसंबर के बाद नव वर्ष तक भी यहां निरंतर पर्यटकों व श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहेगा।

2023 में भारतीय पर्यटक 5,37,87,004

विदेशी पर्यटक- 13,777

कुल पर्यटक- 5,38,00,781 ( आंकड़े दो दिसंबर तक)

2018 में भारतीय पर्यटक- 60,95,890

विदेशी पर्यटक- 3,48, 970

कुल पर्यटक- 64,44,860

2019 में भारतीय पर्यटक- 64,47,775

विदेशी पर्यटक- 3,50,000

कुल पर्यटक- 67,97,995

2020 में भारतीय पर्यटक- 8,76,303

विदेशी पर्यटक- 1,06,189

कुल पर्यटक- 9,82,492

2021 में भारतीय पर्यटक- 30,75,913

विदेशी पर्यटक- 2566

कुल पर्यटक- 30,78,479

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More