UCC जनता के बीच कोई मुद्दा नहीं, महंगाई और भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दे : कमलनाथ

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल समान नागरिक संहिता (UCC) पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिए बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि UCC को समझते ही कितने लोग हैं और आम जनता के मुख्य मुद्दे तो महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी हैं। कमलनाथ ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि आज आम जनता के मुद्दे महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और किसान जैसी चीजें हैं। UCC को समझते ही कितने लोग हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनता से पूछा जाना चाहिए कि उनमें से कितने लोगों को इस बारे में जानकारी है। कमलनाथ ने घोटाला और भ्रष्टाचार करने वाले पर कार्रवाई की गारंटी से जुड़े प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर कहा कि उन्होंने कांग्रेस का नाम नहीं लिया। उनका इशारा मध्यप्रदेश सरकार की ओर भी हो सकता है। (वार्ता)

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी […]

Read More
Madhya Pradesh

Lok Sabha Elections : मध्यप्रदेश की छह सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश में छह संसदीय सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च […]

Read More
Madhya Pradesh

शिवराज का विदिशा संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू

विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का प्रचार अभियान प्रारंभ हो गया है।  चौहान ने सोमवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले इछावर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के साथ ही सीहोर जिला मुख्यालय पर पार्टी के भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय की […]

Read More