द्रौपदी मुर्मू त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर

अगरतला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचीं। पूर्वोत्तर राज्य में उनकी यह पहली यात्रा है। राज्य में दो दिनों के लिए आवजाही अस्थायी रूप से बंद रहेगी और साथ ही, राज्य पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान असमाजिक तत्वों पर सुरक्षा निगरानी रखने के लिए सादे कपड़े की पुलिस तैनात की गई है। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ उनके कैबिनेट सहयोगियों और राज्य के शीर्ष अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति की अगवानी की। उनोकोटी जिले की पुलिस अधीक्षक सुश्री कांता जहांगीर के नेतृत्व में त्रिपुरा पुलिस के 180 कर्मियों के एक महिला दल ने राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

श्रीमती मुर्मू ने त्रिपुरा न्यायिक अकादमी का उद्घाटन किया और एक संक्षिप्त कार्यक्रम में पास के नरसिंहगढ़ में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की नींव रखी। इसके बाद, वह राजभवन लौटने से पहले हवाई अड्डे के पास दुर्गाबाड़ी चाय बागान में चाय श्रमिकों द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में शामिल हुईं। राष्ट्रपति राजधानी परिसर में एमएलए छात्रावास का वर्चुअली उद्घाटन करेंगी और पंडित नेहरू कॉम्प्लेक्स में बहुमंजिला इमारत की नींव रखेंगी। अगरतला नगर निगम (एएमसी) द्वारा आज शाम को टाउन हॉल में उनका नागरिक स्वागत किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री, मेयर दीपक मजूमदार, कैबिनेट मंत्री, विधायक और विभिन्न संगठनों और व्यापार निकायों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति गुरुवार सुबह गुवाहाटी से कोलकाता एक्सप्रेस को अगरतला तक और अगरतला-जिरीबाम-अगरतला जन शताब्दी एक्सप्रेस को खोंगसांग (मणिपुर) तक नए एलएचबी रेक और विस्टा डोम कोच के साथ हरी झंडी दिखाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद वह गुवाहाटी के लिए दोपहर 01:10 बजे रवाना होने से पहले उदयपुर के त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। (वार्ता)

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More