विकास के बल पर विजयी होगी बीजेपी धर्मपाल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं व ऐतिहासिक निर्णयों के साथ भाजपा नगर निकाय का चुनाव लड़ेगी और प्रदेश के सम्मानित जनता का आशीर्वाद लेकर नगर की सरकार बनाएगी। धर्मपाल सिंह सोमवार को लखनऊ में अवध क्षेत्र की बैठक में अवध क्षेत्र के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठनात्मक कार्यों में प्रत्येक पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंप कर सभी की क्षमताओं का सदुपयोग करके विजय की रणनीति तैयार करते हुए चुनाव लड़ना है और जीतना है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाएं, आधुनिक नगरीय व्यवस्था तथा सुशासन को लेकर हर घर तक पहुंचना है। उन्होने कहा की कार्यकर्ताओं के परिश्रम व मजबूत बूथ संरचना से प्रत्येक नगर निगम, नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत के साथ प्रत्येक वार्ड़ में कमल खिलेगा। उक्त बैठक को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण मिश्रा, अमर पाल मौर्य तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने भी सम्बोधित किया।

Central UP Purvanchal Uttar Pradesh

सलाखों के पीछे बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी

बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती ए अहमद सौदागर लखनऊ। जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने से परिवार में हड़कंप मच गया। इस मामले की जानकारी मिलने पर गाजीपुर से उसके परिजन बांदा के लिए रवाना हुए। जिसके बाद से गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित पैतृक आवास पर पसरा सन्नाटा है। बांदा जिला जेल […]

Read More
Biz News Business Central UP

व्यापारियों ने होली मिलन समारोह में अधिक मतदान कराने का लिया संकल्प

गणेशगंज बाजार में हुआ कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। गणेशगंज बाजार के व्यापारियों ने आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में लखनऊ में सबसे अधिक मतदान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर व्यापारियों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। गणेशगंज के व्यापारियों ने होली मिलन समारोह में मतदान की अपील भी कर लखनऊ […]

Read More
Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सबसे आगे योगीः कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी…

सभी चौंके थे जब BJP व संघ ने योगी को साल 2017 में बनाया था मुख्यमंत्री हिंदू युवा वाहिनी के बैनर तले पूरे पूर्वांचल में जुल्म के खिलाफ ला दिए थे जनसभाओं की बाढ़ नेपाल के कृष्णानगर मे विशाल हनुमान मंदिर के उद्घाटन के बाद अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छा गए थे योगी राजनीति के जानकारों […]

Read More