BSP सांसद रितेश पांडे BJP में शामिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) सांसद रितेश पांडे रविवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अन्य नेताओं की मौजूदगी में BJP में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश की अंबेडकर नगर संसदीय सीट से सांसद पांडे ने रविवार को BSP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

BJP में शामिल होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पांडे ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण से प्रेरित हैं और इस लक्ष्य की दिशा में काम करने के लिए BJP में शामिल हुए हैं। दिन की शुरुआत में, पांडे ने एक्स पर अपना इस्तीफा पत्र साझा किया, जो उन्होंने BSP प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को भेजा है। पत्र में उन्हें लोकसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया गया है।

उन्होंने पत्र में कहा कि BSP के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करते ही मुझे आपका मार्गदर्शन मिला। जब मैंने सत्ता के गलियारों में चलना सीखा तो पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने मेरा साथ दिया। उल्लेखनीय है कि आम चुनाव में अपने BJP प्रतिद्वंद्वी मुकुट बिहारी को हराने के बाद पांडे 2019 से अंबेडकर नगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने जून 2017 से मई 2019 के बीच जलालपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में कार्य किया। (वार्ता)

Delhi

दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने की हो रही कोशिश: सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली और पंजाब में पार्टी को तोड़ने के लिए और सरकार को गिराने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है। भारद्वाज ने आज यहां कहा  कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल […]

Read More
Delhi

कर्नाटक उच्चन्यायालय: भारतीय दंपती के युगांडा से गोद लिए बच्चे को सरकार दे मान्यता

बेंगलुरू। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से उस बच्चे को मान्यता देने का गुरुवार को निर्देश दिया, जिसे भारतीय दंपती ने अफ्रीकी देश युगांडा से गोद लिया है। युगांडा ने हेग एडॉप्शन कन्वेंशन पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं। न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने इस मामले में जोर देते हुए कहा कि किसी भारतीय नागरिक के […]

Read More
Delhi

केजरीवाल को राहत नहीं, ED की हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में फंसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत गुरुवार को चार दिन बढ़ाते हुए एक अप्रैल कर दी गई। राऊज एवेन्यू स्थित कावेरी बावेजा की विशेष अदालत ने ED के अनुरोध और केजरीवाल का पक्ष […]

Read More