रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे देश के दूसरे CDS, केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी

केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (Retired) अनिल चौहान को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया है। बिपिन रावत के बाद वह दूसरे सीडीएस होंगे। सेना में 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले अनिल चौहान पिछले साल ही सेवानिवृत हुए थे। पिछली साल दिसंबर में एक हेलिकॉप्टर हादसे में देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद से CDS  का पद खाली था। रक्षा मंत्रालय की ओर जारी दी गई जानकारी के अनुसार, वह भारत सरकार के सैन्य मामलों से जुड़े विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान अपने लगभग 40 वर्षों से अधिक के करियर में कई कमांड संभाले हैं। उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव भी है। पूर्व CDS जनरल बिपिन रावत के हवाई दुर्घटना में निधन के बाद नए CDS की नियुक्ति पर मंथन हो रहा था।

आज केंद्र ने इस पर मुहर लगा दी। नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार सेवारत और सेवानिवृत्त, दोनों तरह के सैन्य अधिकारियों के नाम पर विचार कर रही थी। यह पद पिछले साल आठ दिसंबर को देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत की एक हवाई हादसे में मौत हो जाने के बाद से खाली था।

 

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
homeslider Maharastra National

महाराष्ट्र में भीषण आग में एक ही परिवार के सात लोगों की दम घुटने से मौत

मुम्बई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़ा दुकान में बुधवार को तड़के भयानक आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार को तड़के तीन बजे हुई, जिसमें तीन महिलाओं, दो पुरुषों और दो बच्चों […]

Read More
homeslider Religion

इन राशि के लोगों की किस्मत चमका रहे सितारे, इन राशि वालों को मद्धम लाभ

राजेन्द्र गुप्ता मेष (Aries)– वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। निवेश और बचत की योजनाएं भी बन जाएंगी। दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जो आपके हितचिंतक रहेंगे उनसे आपकी भेंट होगी। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। कीर्ति बढ़ेगी। वृषभ (Taurus)– वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी […]

Read More