झारखंड में हुई घटना का मामला
लखनऊ। देश व प्रदेश में शान में आकर घटनाओं को अंजाम देने में नहीं हिचक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जहां झारखंड के दुमका में एकतरफा प्रेम में लड़की को जिंदा जला दिया गया। बुरी तरह झुलसी लड़की को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है। लड़की ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसने शादी ने इनकार कर दिया था। जिससे नाराज होकर युवक ने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। आरोपी इस घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। इससे पहले अंकिता नाम की लड़की को उसी के घर में शाहरुख (Shahrukh) नाम के युवक ने उसे जिंदा जला दिया था।
यह घटना जरमुंडी थाना इलाके भालकी पंचायत के भरतपुर गांव की है। जहां मारुति कुमारी नाम की लड़की को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत ने बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी को पकड़ने के लिए दुमका पुलिस (Dumka Police) जगह-जगह छापेमारी कर रही है। लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि इस घटना में पीड़िता तब तक 70 फीसदी तक जल चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक, मारुति कुमारी और राजेश राउत की दोस्ती साल 2019 में हुई थी। लेकिन इसी साल फरवरी में राजेश राउत की कहीं और शादी हो गई। इसके बाद मारुति के घर वाले भी उसकी शादी के लिए लड़का तलाशने लगे। लेकिन राजेश राउत का मारुति से कहना था, ”मैं तुमसे भी शादी करूंगा और अगर तुम शादी नहीं करोगी। बताया गया कि तो तुम्हें दुमका में हुए पेट्रोल कांड की तरह जला कर मार डालूंगा।
बताते चलें कि बीती रात यह घटना घटी, राजेश मारुति के घर में दरवाजा तोड़कर घुसा और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। राजेश रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है। बता दें कि इससे पहले दुमका में बीते 23 अगस्त को एकतरफा प्रेम में 12 क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को उसी के घर में जिंदा जलाकर मार डाला था। बताया गया कि वो लड़की से एकतफा प्यार करता था और उस पर शादी के लिए बार-बार दबाव बनाता था। शाहरुख ने अंकिता पर देर रात सोते समय खिड़की से पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी।