‘नारी नेतृत्व’ का लाभ उठाएं महिलाएं: ईरानी

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सरकार के ‘नारी नेतृत्व में विकास’ के मंत्र का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा है कि भारतीय महिलाओं को विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनानी चाहिए। ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में‘नारी नेतृत्व में विकास’ की अवधारणा चल रही है। उन्होंने कहा कि देश की विकास यात्रा में यह क्रांतिकारी बदलाव है। यह केवल कहने की बात नहीं है बल्कि यह वास्तविक रूप में दिखाई दे रहा है। देश ने हमेशा महिलाओं को लाभार्थी के रूप में देखा है। अब समय आ गया है कि उन्हें विकास की भागीदार के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “महिलाओं को विकास प्रक्रिया में भागीदारी देने की आवश्यकता है। ईरानी कल एक निजी समाचार चैनल के “राइजिंग इंडिया -शी शक्ति” कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।उन्होंने कहा कि राष्ट्र उसे दौर से गुजर रहा है जब व्यापक हित में बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। इस अवसर को जाने नहीं देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर महिला सुरक्षा और स्वच्छता जैसे मुद्दों को अनदेखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में यह स्पष्ट हो चुका था कि स्वच्छता का अभाव सकल घरेलू उत्पाद (GDP) को प्रभावित कर रहा है। राजनेताओं ने शौचालय बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा। मोदी सरकार ने शौचालय लाभ महिलाओं तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले लोग कहा करते थे कि महिलाएं कारोबार शुरू नहीं कर सकती। लेकिन सरकार की मुद्रा योजना ने यह इसे संभव कर दिया है। ईरानी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि महिलाओं में प्रतिभा नहीं है लेकिन उन्हें निर्णय प्रक्रिया में स्थान नहीं मिल रहा था।(वार्ता)

Delhi

केजरीवाल को राहत नहीं, ED की हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में फंसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत गुरुवार को चार दिन बढ़ाते हुए एक अप्रैल कर दी गई। राऊज एवेन्यू स्थित कावेरी बावेजा की विशेष अदालत ने ED के अनुरोध और केजरीवाल का पक्ष […]

Read More
Delhi

महिला अत्याचार रोकने में विफल रही BJP सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला अपराधों को रोकने में विफल साबित हुई है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर […]

Read More
Delhi

केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका खारिज

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शराब नीति 2021-2022 में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में फंसे आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के पद से हटाने के लिए निर्देश ने की मांग वाली याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम […]

Read More