महाराजगंज निकाय चुनाव का ब्रांड-एंबेसडर बनेगा आगरा का गोल्डन ब्वॉय:  ADM

ताजमहल में पर्यटकों को बना चुके हैं अपना फैन,


उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज । आगरा में गोल्डन ब्वॉय नाम से मशहूर महराजगंज जनपद का इस्माईल महराजगंज निकाय चुनाव में ब्रांड एम्बेसडर बनेगा। यह निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। आपको बता दे कि गोल्डन ब्वॉय महाराजगंज जिले का रहने वाला है। महराजगंज से निकल कर उसने अपने कैरियर की शुरूआत आगरा से की है। महाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम बटईडीहा परमेशरापुर निवासी ईस्माईल को पूरा देश गोल्डन ब्वॉय के नाम से जानता है।

इस्माईल उर्फ गोल्डन ब्वॉय ने यह हुनर यूट्यूब के माध्यम सीखी है। दो महीने पहले ही उन्होंने प्रेम की नगरी आगरा से इस कला की शुरूआत की। अब पर्यटक आगरा में ताजमहल की खूबसूरती के साथ-साथ गोल्डन ब्वॉय स्टेच्यू की चर्चा भी करते हैं। इस्माईल इन दिनों अपने गांव आये हैं और जिला प्रशासन से मिलकर अपने परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास की मांग की है।  सिर से लेकर पांव तक सुनहरे गोल्डेन रंग में रंगे गोल्डन ब्वॉय से हाथ मिलाकर हर पर्यटक खुश होता है।

इस गोल्डन बॉय की खासियत यह है कि वह तीन घंटे तक बिना हिले डुले एक ही पोज़ में खड़ा रहता है। गोल्डन ब्वॉय के साथ सेल्फी लेकर लोग ताज के दीदार को यादगार बनाते हैं। गोल्डेन ब्वॉय इस समय अपने गांव पहुंचा है। इस दौरान एम जे जीनत हदीस हाई स्कूल एकसड़वा में उसका जोरदार स्वागत किया गया। गोल्डन ब्वॉय इसी स्कूल में पढ़ता था। वहीं के स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मदद करने की अपील की फिर गोल्डन ब्वॉय जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में  ADM पंकज वर्मा से मुलाकात किया। उसने बताया कि हमारा परिवार एक जर्जर मकान में रहता है और उसे आवास की सख्त जरूरत है। गोल्डेन ब्वॉय ने  ADM को प्रार्थना पत्र देकर आवास की मांग की है।  ADM पंकज वर्मा ने बताया कि इस्माइल काफी संघर्ष करके आगरा पहुंच कर अपनी पहचान बनाएं हैं। इनका घर जर्जर हो चुका है।

 

इसके लिए आवास योजना से इन्हें पक्का मकान दिलाया जाएगा। साथ ही इन्हें रोजगार की भी आवश्यकता है। ऐसे में निकाय चुनाव में इन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। इस मौके पर हदीस खान,जिला पंचायत सदस्य दीपक पाण्डेय, सेराज अहमद, रोहित कनौजिया, मन्नान खान, पप्पू यादव, सुनील कुमार, जिपंस अनवर अली,बालकेश प्रजापति,बसंत गुप्ता ,कलनदर हुसैन, राजमन प्रसाद, रियाज अहमद, रहमान खान, दिलीप वर्मा, रहमान खान, अमरनाथ,रामभवन, लल्लू वर्मा, मन्नौवर खान, सलाहुद्दीन खान, जितेन्द्र,अशोक कुमार, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More