अंत्योदय के अनुरूप अभ्युदय

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


अभ्युदय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अभिनव योजना है। यह अंत्योदय के अनुरूप है। इसमें गरीब विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में कोचिंग देने का व्यवस्था की गई। आपदा में अवसर के अंतर्गत योगी आदित्यनाथ ने इसका शुभारंभ किया था। कोरोना आपदा लॉक डाउन के दौरान कोटा और प्रयाग राज में कोचिंग करने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने का का कार्य योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किया गया था। योगी आदित्यनाथ स्वय इस अभियान की निगरानी कर रहे थे। उन्होंने ऐसे विद्यार्थियों से संवाद भी किया था। यहीं से योगी आदित्यनाथ के मन में अभ्युदय योजना शुरू करने का विचार आया था। राज्य सरकार ने वर्ष 2021 में बसन्त पंचमी के दिन मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को प्रारम्भ किया। मात्र ढाई वर्ष में इसका सकारात्मक परिणाम दिखायी दे रहा है।

1998 से वर्ष 2020 तक समाज कल्याण विभाग द्वारा जो भी कोचिंग संचालित की जाती थी, उनमें मात्र तीन से चार अभ्यर्थी रेलवे एवं अन्य विभागों में चयनित होते थे। अभ्युदय योजना में विगत दो वर्षां में निःशुल्क कोचिंग से संघ लोक सेवा आयोग में तेईस एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पंचानवें चयनित अभ्यर्थियों का चयन हुआ। योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में चयनित लोगों को सम्मानित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में अभ्युदय कोचिंग संचालित की जा रही हैं।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय मनीषा ने ‘अयोग्य पुरुषो नास्ति, योजकस्तत्र दुलर्भः’ की बात की है।अर्थात कोई भी मनुष्य अयोग्य नहीं है, उसे केवल एक योजक चाहिए।

अभ्युदय योजना समग्र विकास के लिए पथ प्रदर्शक है। मुख्यमंत्री ने चयनित लोगों को नैतिक संदेश भी दिया। कहा कि अभ्युदय योजना की सार्थकता तभी है, जब इसके माध्यम से चयनित अधिकारी अन्य लोगों के सांसारिक उत्थान के लिए कार्य कर सकेंगे। चयनित अधिकारियों को अपने लिए स्थान बनाने के साथ ही, दूसरों के उत्थान में भी योगदान देना चाहिए। चयनित अभ्यर्थी अपने तैनाती के समय में भी अभ्युदय योजना से सम्बन्ध बनाए रखें, इससे एक चेन विकसित हो सकेगी। जिसे मजबूत कर विश्वास का प्रतीक बनाया जा सके और आने वाले समय में तहसील स्तर तक ले जाया जा सके।

 

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More