योगी सरकार घोटालों की सरकार बन कर रह गई है: कृष्णकांत पाण्डेय

लखनऊ। विगत छह वर्षों में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दर्जनों घोटाले अपने आप में एक रिकार्ड है। महीने नहीं बीतते तब तक कोई न कोई घोटाला इस सरकार का उजागर हो जाता है। लोग कुम्भ घोटाला अभी तक नहीं भूल पाये होंगे, कोरोना के समय में जनता के साथ जिस तरह से सरकार ने मजाक किया वह भी लोगों को याद होगा, अयोध्या का जमीन घोटाला हो, पशुधन घोटाला, DHFL घोटाला, स्मार्ट मीटर घोटला, सहकारिता विभाग का घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, इंवेस्टर समिति आयोजन घोटाले जैसे तमाम घोटाले जनता भूल भी नहीं पायी है। कि प्रदेश में आयुष घोटाले ने तो सरकार के मंत्रियों की पोल खोल दी।

उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने बताया कि जहॉं तमाम छात्रों का भविष्य आयुष घोटाले की भेंट चढ़ रहा है, वहीं घोटाले के आरोपी अपट्रान पावरट्रानिक्स के प्रबन्धक प्रबोध कुमार की गिरफ्तारी चर्चा में है। उनके सम्बन्धित विभाग IT एवं इलेक्ट्रानिक्स में उसकी पहुँच का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। कि उन्हें प्रबन्ध निदेशक बनाने के लिए योगी सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय एवं अजीत पाल ने सिफारिसी पत्र लिखा था। निश्चित रूप से प्रदेश के सबसे बड़े घोटाले के आरोपी की सिफारिस में पत्र लिखना कहीं न कहीं मंत्री की पुरानी मिलीभगत दर्शाती है। इस तरह से योगी सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर इसे पुष्पित एवं पल्लवित कर रही है।

पाण्डेय ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी नैतिकता दिखाते हुए कब इन मंत्रियों को बर्खास्त करेंगे। जबकि उसी विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा आरोपी प्रबोध कुमार के खिलाफ जॉंच शुरू करायी गयी थी। योगी सरकार पूर्णतया भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार बन चुकी है। कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 विनय पाठक के मामले में गम्भीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद भी STF गिरफ्तार नहीं कर पा रही है, आखिर क्या लाचारी है? आगरा विश्वविद्यालय के कार्यकारी कुलपति के रूप में प्रो0 विनय पाठक के समय की BHMS परीक्षा की कापियों का पुर्नमूल्यांकन की जॉंच भी शुरू हो चुकी है, उन्हीं के समय में BED परीक्षा में भी अंक बढ़वाने का मामला संज्ञान में आया था। निश्चित रूप से भ्रष्टाचारियों को बचाना इस सरकार की नीयत बन चुकी है।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More