अमेरिका की तरह बिहार में होगा सड़कों का नेटवर्क

डेहरी-ऑन-सोन।  केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड में बिहार एवं झारखंड की सीमा पर स्थित पंड़ुका में पुल निर्माण का शिलान्यायास किया। गडकरी ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुल बिहार-झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़ को जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में एक हजार करोड़ से कम के कार्य में नहीं गया। लेकिन पिछड़े इलाके में इसका महत्व ज्यादा है। यह विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पुल के उद्घाटन के लिए वे निश्चित तौर पर झारखंड आएंगे।

लेकिन उन्होंने बिहार सरकार से वाटर प्लेन के सुविधा को विकसित करने के लिए पहल करने के लिए कहा। मंत्री ने कहा कि साल 2024 से पहले बिहार में हजारों करोड़ की महत्वकांक्षी योजनाएं पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वन विभाग के पेच को दूर कर विकास योजनाओं को सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में अमेरिका की तर्ज पर सड़कें होगी। पटना से सासाराम 4000 करोड़ के हाईवे से विकास में नई दिशा मिलेगी। यह कॉरिडोर पटना-आरा से गढ़हनी रोहतास गंगौली, अखोड़ीगोला से सासाराम तक बनेगा।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली और कोलकाता के लिए नई कनेक्टिवी मिलेगी। उन्होंने कहा कि 620 ग्रीन फिल्ड वाराणसी-कोलकाता-12 से 5 घंटे की हो जाएगी। बिहार में 10000 करोड़ रुपए से बनेगा। जो चंदौली से लेकर पंश्चिम बंगाल के हावड़ा तक जाएगा। गडकरी ने कहा कि 13 हाईवे का निर्माण बिहार में हो रहा है। जिकसी लागत एक लाख रुपए करोड़ से ज्यादा है। बिहार में पूरा सड़क 2024 के पहले बन जाएगा जो अमेरिका को टक्कर देगा। (वार्ता)

Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More
Bihar

झारखंड: पेपर लीक मामले में हिरासत में लिए गए सभी अभ्यर्थी भेजे गए जेल

बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल, BPSC परीक्षा रद्द करने पर आयोग कर रहा विचार, रंजन कुमार सिंह BPSC द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक कांड में EOU ने अपनी जांच अब और तेज कर दी है। इओयू की जांच में खुलासा हो चुका है कि BPSC Tre 3 का प्रश्न-पत्र परीक्षा […]

Read More
Bihar

पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने जदयू से दिया इस्तीफा

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे से नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी ने मंगलवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। फातमी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे अपने […]

Read More