अंतरराष्ट्रीय समुदाय अफगानिस्तान अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में मदद करें: पाकिस्तान

संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान में मानवीय और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए तुरंत 4.2 अरब डॉलर सहायता राशि उपलब्ध कराये जाने का आग्रह किया है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने शुक्रवार को कहा, कि हमें अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था, इसकी बैंकिंग प्रणाली को पुनर्जीवित करने की जरूरत है और इस उद्देश्य के लिए विदेशों में रखी अफगानिस्तान की संपत्तियों को वापस देश की वित्तीय प्रणाली समाहित करने जरूरत है। अकरम ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के लिए 4.2 अरब डॉलर की संयुक्त राष्ट्र महासचिव की अपील को पूरा करने का भी आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि यह अपील वर्ष 2021 में तालिबान के काबुल पर कब्जा करने बाद संयुक्त राष्ट्र ने सात अरब डालर की अफगानिस्तान की संपत्ति को फ्रीज कर दिया था। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की पहली प्राथमिकता इस देश के मानवीय संकट को समाप्त करने की होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान में शांति कामय रहे पाकिस्तान को इस बात की चिंता है। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षो से उसके यहां 30 लाख से अधिक अफगानी नागरिक शरण लिए हुए। अकरम ने अमेरिका के अफगानिस्तान सम्पति को फ्रीज करने फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि हम इन संसाधनों को वापस पाने के सभी सभी कानूनी तर्कों को जानते हैं।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था के विकास के रोडमैप की जरुरत है। इस्लामिक सहयोग संगठन विदेशों फ्रीज अफगान संपत्तियों को देश की व्यवस्था में वापस लाने पर सावधानी पूर्वक विचार कर रहा है।  अकरम ने कहा कि यदि मानवीय संकट समाप्त नहीं होता है। अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों को शरणार्थियों का एक और प्रवाह सामना करना पड़ेगा। पाकिस्तान अफगानिस्तान से पनप रहे आतंकवाद को लेकर भी चिंतित है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों और समावेशिता के बारे में अपनी चिंताओं पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ है। लेकिन उन्हें वहां की वास्तविक स्थित को देखना होगा। (वार्ता)

International

म्यांमार में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, 27 घायल

यांगून। मध्य म्यामांर के मांडले क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी और 27 अन्य लोग घायल हुए हैं। स्थानीय बचाव अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दुर्घटना मिकटीला कस्बे में स्थानीय समयानुसार तड़के करीब 04:20 बजे घटित हुयी। हादसे के समय एक कार एक साइकिल से टकरा गयी और फिर […]

Read More
International

पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी इस्तेमाल कर रहे हैं अमेरिकी हथियार

रावलपिंडी। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और अन्य आतंकवादी संगठन अमेरिका निर्मित हथियारों से पाकिस्तान के खिलाफ हमले कर रहे हैं। हाल के महीनों में आतंकवादी हमलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिसके परिणामस्वरूप देश भर में आतंकवादी समूहों द्वारा नागरिकों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को निशाना बनाए जाने के कारण कई लोगों […]

Read More
International

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, LAC से हटेंगे सैनिक

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं बैठक हुई। बुधवार को बीजिंग (Beijing) में हुई बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से पूर्ण रूप से सैनिकों को हटाने और शेष मुद्दों को हल करने पर विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) […]

Read More