वास्तु के अनुसार यह पांच उपाय करेंगे तो मां लक्ष्मी कर देंगी धनवर्षा
घर में लक्ष्मी के साथ कुबेर का रखना अनिवार्य करें, और ऐसी हो गणेश प्रतिमा

- साथ ही घर में करें ये बदलाव तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
पंडित विजय पांडेय
बांसी (सिद्धार्थनगर)। हम माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए नाना प्रकार के यत्न करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में यदि सकारात्मक ऊर्जा हो तो उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन यदि घर में हर समय तू-तू मैं-मैं होती रहती हैं तो इस नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से घर से लक्ष्मी दूर चली जाती हैं। हमारे जीवन में सकरात्मक और नकरात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है। घर में सकरात्मक और नकरात्मक ऊर्जा से जुड़ी चीजों को वास्तुशास्त्र के नाम से जाना जाता है, लेकिन आधुनिक समय के लोग वास्तुशास्त्र को टोने-टोटके से जोड़कर देखते हैं। जबकि वास्तुशास्त्र आपके जीवन की दिशा को नई दिशा में मोड़ने की पूरी क्षमता रखता है। आइए हम आपको वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कौन-सी चीजें रखने पर लक्ष्मी आपके द्वार पर दस्तक दे सकती है।
बांसुरीः वास्तु दोष दूर करने में इसका खास महत्व है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर में रखना चाहिए। सोने की बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। अगर सोने अथवा चांदी का बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं। इससे भी वास्तु दोष दूर होता है और धन पाने के योग बनने लगते हैं।
गणेश की नृत्य करती प्रतिमाः भगवान गणेश हर रूप में मंगलकारी हैं, लेकिन धन-लक्ष्मी की परेशानियों को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। भगवान गणेश की ऐसी प्रतिमा को इस प्रकार रखना चाहिए कि घर के मेन गेट पर भगवान गणेश की दृष्टि रहें।
लक्ष्मी और कुबेरः देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति तो लगभग सभी के घरों में होती हैं, लेकिन धन-धान्य पाने के लिए देवी लक्ष्मी के साथ घर में भगवान कुबेर की मूर्ति या तस्वीर रखना भी जरूरी होता है। स्थाई धन लाभ के लिए घर में देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर दोनों की पूजा की जानी चाहिए। भगवान कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही स्थापित करना चाहिए।
शंखः इस यंत्र में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत शक्ति होती है। जिस घर में शंख रखा होता है, वहां हर तरफ पॉजिटिविटी होती है। जिस घर के पूजा स्थल में देवी लक्ष्मी के साथ शंख की स्थापना भी की जाती है और नियमित इसकी पूजा करनी चाहिए, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं।
एकाक्षी नारियलः श्रीफल को नारियल कहा जाता है, जिसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। श्रीफलों में एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। जिस घर में एकाक्षी नारियल रखा जाता है और इसकी नियमित पूजा होती है, वहां नेगेटिविटी नहीं ठहरती हैं, न ही कभी धन-धान्य की कमी होती है।